29.5 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

मोतीलाल नेहरू की जयंती आज, संसद भवन में दी गई श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 6 मई | स्वतंत्रता सेनानी और आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के पिता पंडित मोतीलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर शनिवार को संसद भवन परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पं. मोतीलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर केंद्रीय शिक्षा एवं विदेश राज्य मंत्री डॉ. राजकुमार रंजन सिंह, कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला और आनंद शर्मा सहित कई वर्तमान सांसदों, पूर्व सांसदों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने शनिवार को संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर लोक सभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह ने भी उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने 30 मार्च 1957 को संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में पंडित मोतीलाल नेहरू के चित्र का अनावरण किया था।

अन्य ख़बरें

मिडिल ईस्ट में शांति-स्थिरता चाहता है चीन, ब्रिक्स देशों के साथ मिलकर काम करने को तैयार

Newsdesk

भारत की अगुवाई में एक बड़ी कूटनीतिक कामयाबी, ब्रिक्स देश संयुक्त बयान जारी करने पर हुए सहमत

Newsdesk

पीएम मोदी की ईरान-रूस वार्ता से सेवा संकल्प अभियान तक, केंद्र पर बरसे कांग्रेस सांसद इमरान मसूद

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading