27.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की जोगीरा सारा रा रा का गाना बबुआ जारी, 12 मई को रिलीज होगी फिल्म

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकार माने जाने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हाल ही में फिल्म अफवाह से सिनेमाघरों में दस्तक दी। उनकी यह हालिया रिलीज फिल्म कुछ खास कमाल तो नहीं दिखा पा रही, लेकिन दर्शकों का एंटरटेनमेंट बरकरार रखते हुए नवाजुद्दीन इसी महीने एक और फिल्म (जोगीरा सारा रा रा) लेकर हाजिर होने वाले हैं।इस फिल्म का मजेदार टीजर पहले ही जारी कर दिया जा चुका है। अब मेकर्स ने फिल्म का नया गाना बबुआ भी रिलीज कर दिया है, जिसमें नवाजुद्दीन और नेहा शर्मा मस्तीभरे अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि फिल्म के दो गाने टॉर्चर और कॉकटेल पहले ही रिलीज किए जा चुके हैं। इन गानों को दर्शकों ने काफी पसंद किया।गाने की शुरुआत नवाजुद्दीन से ही होती है, जो कि मस्तीभरे अंदाज में नजर आते हैं, लेकिन घर की महिलाओं से तंग भी। कभी नेहा शर्मा उन्हें बेलन से परेशान करती हैं, तो कभी उन्हें किसी और बात को लेकर परेशान किया जाता है। गाने में नेहा और नवाजुद्दीन के हैप्पी मेमोंट्स को भी दिखाया गया है। गाने में नेहा और नवाजुद्दीन के अलावा जरीना वहाब, संजय मिश्रा और महाक्षय चक्रवर्ती जैसे कलाकार भी हैं।कुशन नंदी के निर्देशन में बनीजोगीरा सारा रा रा रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है। फिल्म के गाने बबुआ को सुवर्णा तिवारी और आनंदी जोशी ने गाया है। गाने के लिरिक्स लवराज ने लिखे हैं, जबकि, म्यूजिक हितेश मोदक ने दिया है। फिल्म के प्रोडक्शन की जिम्मेदारी नईम सिद्दीकी ने संभाली है। मूवी की रिलीज डेट 12 मई, 2023 है।

अन्य ख़बरें

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading