20.7 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

विद्युत जामवाल की आईबी71 को मिला यू/ए सर्टिफिकेट, 12 मई को दर्शकों के बीच आएगी फिल्म

अभिनेता विद्युत जामवाल काफी समय से फिल्म आईबी71 को लेकर सुर्खियों में हैं। इसमें अभिनेता अनुपम खेर भी अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि यह विद्युत की प्रोडक्शन कंपनी एक्शन हीरो फिल्म्स की पहली फिल्म है। आईबी71 को सेंसर बोर्ड ने यू/ए सर्टिफिकेट देकर पास कर दिया है। इसका मतलब है कि इस फिल्म को बच्चे बड़ों की निगरानी में देख सकते हैं। यह फिल्म 1 घंटा, 59 मिनट और 37 सेकंड की होगी। फिल्म में विशाल जेठवा भी आएंगे नजर आईबी71 12 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इसमें अनुपम और विद्युत के अलावा विशाल जेठवा भी है। इसका निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संकल्प रेड्डी ने किया है। आईबी71 भारतीय खुफिया एजेंसियों और पाकिस्तानी एजेंसियों के बीच दो मोर्चों पर युद्ध के इर्द-गिर्द घूमती है। विद्युत फिल्म में अंडरकवर एजेंट देव जामवाल की भूमिका अदा करने वाले हैं। आईबी71 के अलावा विद्युत फिल्म शेर सिंह राणा में नजर आने वाले हैं। आईबी71 इंटेलिजेंस अफसर के खुफिया मिशन पर आधारित है, जो पाकिस्तान में घुसकर उसके इरादों को नेस्तनाबूत कर देता है। इस किरदार को विद्युत जामवाल ने निभाया है। विद्युत जिस तरह के एक्शन करते हैं, उसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म के एक्शन सीन का स्तर क्या होगा। बहरहाल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में देव जामवाल की भूमिका निभाने के लिए विद्युत को 2.5 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। फिल्म में अनुपम आईबी चीफ एनएसी अवस्थी की दमदार भूमिका में नजर आएंगे। ट्रेलर में इसकी झलक दिख चुकी है। आईबी71 को विद्युत के प्रोडक्शन हाउस एक्शन हीरो फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। विद्युत ने पहली बार किसी फिल्म के प्रोडक्शन का काम भी संभाला है। विद्युत ने 2021 में बॉलीवुड में 10 साल पूरे होने पर अपने प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत की थी। उन्होंने आईबी71 की घोषणा कर कहा था कि इसके जरिए वह प्रोडक्शन की दुनिया में एक अद्भुत सफर तय करने जा रहे हैं।

 

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading