35.6 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

पीएम मोदी के दौरे से पहले अमेरिका जाएंगे राहुल, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

नई दिल्ली, 16 मई | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 22 जून को अमेरिका की राजकीय यात्रा से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी इस महीने के अंत में एक सप्ताह के लिए यूएस जाएंगे। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी 30 या 31 मई को अमेरिका के लिए रवाना होने वाले हैं और वह कैलिफोर्निया, वाशिंगटन और न्यूयॉर्क जाएंगे।

सूत्रों ने कहा, अपनी यात्रा के दौरान, वह जनसंपर्क कार्यक्रमों के साथ-साथ विश्वविद्यालय की बैठकों में भी भाग लेंगे।

4 जून को राहुल गांधी न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर में प्रवासी भारतीयों को भी संबोधित करेंगे।

इस साल की शुरूआत में राहुल गांधी ने यूके का दौरा किया था और कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था।

पिछले हफ्ते एक बयान में, व्हाइट हाउस ने घोषणा की थी कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन 22 जून को आधिकारिक राजकीय यात्रा के लिए प्रधानमंत्री मोदी की मेजबानी करेंगे।

अन्य ख़बरें

लॉन्च के 5 महीने के भीतर आधार ऐप के डाउनलोड 3.1 करोड़ के पार, 40 लाख लोगों ने मोबाइल नंबर किया अपडेट

Newsdesk

मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़; 100 सील पैक स्मार्टफोन बरामद, तीन गिरफ्तार

Newsdesk

भारत दुनिया को दे रहा अनोखे और बेजोड़ आर्थिक अवसर: पीयूष गोयल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading