27.5 C
Jabalpur
September 21, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

पटना में बागेश्वर धाम दरबार को लेकर हो रही सियासत के निकाले जा रहे मायने

पटना, 16 मई | बिहार की राजधानी पटना में इन दिनों बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा चल रही है। दावा किया जा रहा है कि इस कथा को सुनने के लिए प्रतिदिन लाखों लोग पहुंच रहे हैं। भीड़ को देखते हुए धीरेंद्र शास्त्री खुद लोगों से नहीं आने की अपील की है।

इस बीच, शास्त्री के पटना आगमन को लेकर भी जहां सियासत खूब हो रही है वहीं इसके मायने भी निकाले जा रहे। शास्त्री को लेकर हालांकि जदयू के नेता बयानबाजी से बच रहे हैं।

बागेश्वर धाम सरकार का यह कार्यक्रम 17 मई तक चलेगा। राजद जहां शास्त्री के पटना दौरे को लेकर शुरू से विरोध में खड़ी है, वहीं भाजपा के कई वरिष्ठ नेता हनुमंत कथा में शामिल हो चुके हैं।

राजद के नेता और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव कथा में जाने से साफ इंकार कर दिया है वही भाजपा महागठबंधन पर हिंदू विरोधी होने का आरोप लगा रही है।

वैसे, बिहार की सियासत में हनुमंत कथा वाचक धीरेंद्र शास्त्री के पक्ष और विपक्ष की राजनीति के मायने भी निकाले जाने लगे हैं।

माना जा रहा है कि भाजपा धीरेंद्र शास्त्री के नाम पर बिहार की राजनीति को जातीय की जगह हिंदुत्व की ओर ले जाना चाह रही है। राजनीतिक विश्लेषक अजय कुमार कहते हैं कि भाजपा की राजनीति शुरू से हिंदुत्व और धर्म की रही है। हनुमंत कथा के राजद के खुले विरोध के कारण भाजपा को यह मौका मिला है।

उल्लेखनीय है कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के बयान को लेकर धीरेंद्र शास्त्री चर्चा में रहे हैं। ऐसे में राजद का अपने वोटबैंक को खुश रखने के लिए हनुमंत कथा का विरोध लाजमी है।

भाजपा के नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने साफ तौर पर कहा कि तेजस्वी यादव वहीं जाना पसंद करते हैं, जहां जालीदार टोपी हो। उन्होंने कहा कि हनुमंत कथा से वोट बैंक की राजनीति पूरी नहीं हो रही है इसलिए तेजस्वी यादव बागेश्वर बाबा के दरबार में नहीं जा रहे हैं।

इस बीच, राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी सिर्फ इतना कहते हैं कि देश संविधान से चलता है और चलेगा।

अन्य ख़बरें

एसआईआर नोटिस पर ईसीआई की सफाई, पूर्व चुनाव आयुक्त संधू का नाम अंतिम मतदाता सूची में होगा शामिल

Newsdesk

विश्व शांति दिवस : प्रेम, करुणा और सद्भावना को अपनाने का लें संकल्प, मुख्यमंत्रियों ने की अपील

Newsdesk

रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में सुरक्षित पेयजल के लिए सेंट्रल रेलवे ने बढ़ाए कदम, 20 हजार स्थानों पर लगेंगे नए फिल्ट्रेशन सिस्टम

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading