35.3 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

लुक की वजह से स्कूल में ट्रोल होती थीं सनी लियोनी 17-May-2023

बर्थडे गर्ल सनी लियोनी : कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुकी हैं. साथ ही कई फिल्मों में उन्होंने कई आइटम नंबर भी किए हैं, वो बेहद ही बोल्ड और ग्लैमरस एक्ट्रेस में से एक हैं, लेकिन कई बार उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा है. कुछ समय पहले उनकी जिंदगी पर बनी वेबसीरिज करनजीत कौर – द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोनी आई थी. इस वेबसीरिज के जरिए उन्होंने अपनी पर्सनल जिंदगी से जुड़ी कई बातों को खुलासा किया है. इस वेबसीरिज में बताया गया था सनी को किस तरह स्कूल में अपने लुक को लेकर ट्रोल किया जाता है. जी हां आपको बता दें, सनी को स्कूल में वैक्सिंग को लेकर ट्रोल किया जाता था, इस वेबसीरिज में सनी को पैरों में वैक्सिंग को लेकर ट्रोल किया जाता था. देखा जाता है स्कूल में सनी ने पैरों में वैक्सिंग नहीं कराई है, जिस कारण से उनका मजाक उड़ाया जाता है. वहीं सनी का असली नाम करनजीत कौर वोहरा है, सनी लियोनी ने खुद ये बात बताई थी कि सनी तो केवल एक ब्रांड है, जिसे लोग फिल्म, गाने या किसी फोटोशूट में देखते हैं. सनी लियोनी ने 2012 में जिस्म 2 से एक्टिंग की शुरुआत की थी . इसके बाद वो रागिनी एमएमस 2, वन नाइट स्टैंड, कुछ कुछ लोचा है, रईस, हेट स्टोरी 2 जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. इसके साथ ही उनके कई गाने भी रिलीज हुए हैं. वहीं उन्होंने वेबसीरिज अनामिका में भी दमदार रॉ एजेंट का रोल प्ले किया था. वह हाल ही में दुबई में एक ग्रैंड इवेंट में बतौर स्पेशल गेस्ट शामिल हुई थीं. सनी ने मंच पर रागिनी एमएमएस 2 के अपने लोकप्रिय गाने बेबी डॉल पर थिरकते हुए आग लगा दी थी. सनी लियोनी अब अनुराग कश्यप की कैनेडी में नजर आएंगी. यह 76वें वार्षिक कान फिल्म महोत्सव की ओर अग्रसर है. फिल्म का प्रीमियर मई में होगा. इसे प्रतिष्ठित फिल्म पर्व के मिडनाइट स्क्रीनिंग सेक्शन के तहत प्रदर्शित किया जाएगा.

अन्य ख़बरें

‘गदर’ के तारा सिंह ने दर्शकों से ऐसा रिश्ता जोड़ा जो वक्त के साथ और मजबूत हुआ: सनी देओल

Newsdesk

के. आसिफ : जिनके सपनों ने ‘मुगल-ए-आजम’ को बनाया भारतीय सिनेमा की शान

Newsdesk

सोशल मीडिया के दबाव पर छलका कृति खरबंदा का दर्द, बोलीं- खुद को बेहतर दिखाने की होड़ में फंसे युवा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading