30.5 C
Jabalpur
September 20, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियोहेडलाइंस

जबलपुर : सरपंच पर दर्ज हुआ छेड़छाड़ का मामला, ग्रामीणों ने झूठा मामला बताकर एसपी को दिया ज्ञापन

जबलपुर : बरेला थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत डुंडी से आए ग्रामीणों और ग्राम पंचायत पंचों ने एसपी के नाम ज्ञापन सौपते हुए बताया की गांव में राधा बाई नामक महिला किराए से सुनील बर्मन के मकान में किराए से रहती है,वही सुनील बर्मन ने राधा बाई को मकान खाली करने की बात कही जिसपर सुनील बर्मन को महिला द्वारा मकान खाली करने से मना कर दिया गया था जिसके बाद सुनील बर्मन ने इसकी शिकायत ग्राम पंचायत में दी थी जिसपर सरपंच और पंचों के द्वारा राधा बाई के घर जाकर उसे समझाइस देते हुए उक्त मकान खाली करने की बात कही गयी थी,
वही राधा बाई द्वारा बरेला थाने में जाकर सरपंच की झूठी शिकायत दर्ज करवा दी गयी जिसमे सरपंच के खिलाफ महिला के द्वारा गंभीर आरोप लगा दिए गए,जो सरासर झूठे आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई गई है,वही ग्रामीणों ने एसपी से उक्त पूरे मामले में जांच कर उचित कार्यवाही की मांग की है।
जहा इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक प्रदीप कुमार सिंड्डे ने बताया की महिला के द्वारा सरपंच की शिकायत बरेला थाने में की गई थी जिसपर आज डुंडी गाँव के लोगो ने ज्ञापन देतव हुए बताया है की महिला के द्वारा सरपंच के ऊपर झूठे आरोप लगाए गए है जिसपर उचित जांच की मांग की गई है,जहा मामले की जांच के उपरांत ही निष्पक्ष कार्यवाही की जाएगी।

अन्य ख़बरें

केतन अग्रवाल हत्याकांड: 5053 पन्नों की चार्जशीट में साजिश का पूरा ब्योरा

Newsdesk

माँ कर्मा देवी चौक का भव्य लोकार्पण, साहू समाज ने जताया गौरव और सम्मान

Newsdesk

डूब क्षेत्र से महज 20 फीट दूरी पर बन रहा स्कूल भवन, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading