30.5 C
Jabalpur
September 20, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर : डुमना एयरपोर्ट रोड़ पर स्थित निजी कालेज में 5 फिट लंबा सांप घुस गया, टीचर, छात्रों में हड़कंप

जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट रोड़ पर स्थित एक निजी कालेज में उस समय अफरा तफरी मच गई जब वहां पर 5 फिट लंबा सांप घुस गया। सांप को देखतें ही कालेज में पदस्थ टीचर सहित छात्रों में हड़कंप मच गया। सांप को देखते ही टीचर और छात्र दहशत में आ गए। आनन फानन में कालेज प्रबंधन ने सर्प विशेषज्ञ अंकिता पांडे को सूचना दी जिसके बाद कालेज पहुंची अंकिता ने सांप का रेस्क्यू किया और उसे पकड़कर डुमना के जंगल में छोड़ दिया। बताया जा रहा है जिस समय कालेज में सांप घुसा था तब छात्रों की परीक्षा चल रहीं थी।

सर्प विशेषज्ञ अंकिता पांडे ने बताया कि आज सुबह तकरीबन कॉलेज से फोन आया कि परिसर में एक सांप घुस आया है जिसके चलते छात्रों और टीचरों में दहशत बनी हुई है। इसके बाद मौके पर पहुंची अंकिता पांडे ने करीब आधे घंटे तक पूरे हॉल में सांप को तलाश किया इस दौरान इन्वर्टर की बैटरी के पास करीब 5 फुट लंबा सांप बैठा हुआ दिखा जिसे की अंकिता ने पकड़ा और फिर डुमना की जंगल में छोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि जिस समय कॉलेज में 5 फुट लंबा सांप कालेज में घुसा था उस दौरान काफी संख्या में छात्र भी मौजूद थे जो की परीक्षा दे रहे थे। फिलहाल सर्प विशेषज्ञ अंकिता पांडे ने सकुशल सांप का रेस्क्यू करते हुए उसे जंगल में छोड़ दिया। सांप के पकड़े जाने के बाद छात्र और टीचर की जान में जान आई।

अन्य ख़बरें

केतन अग्रवाल हत्याकांड: 5053 पन्नों की चार्जशीट में साजिश का पूरा ब्योरा

Newsdesk

माँ कर्मा देवी चौक का भव्य लोकार्पण, साहू समाज ने जताया गौरव और सम्मान

Newsdesk

डूब क्षेत्र से महज 20 फीट दूरी पर बन रहा स्कूल भवन, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading