21.3 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

‘सत्यप्रेम की कथा’ का टीजर: एक-दूसरे के प्यार में खोए कार्तिक-कियारा

मुंबई, 18 मई | अपकमिंग फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ का टीजर गुरुवार को जारी किया गया, जिसमें कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं। टीजर की शुरूआत कश्मीर की खूबसूरत वादियो से होता है। इसके बाद कार्तिक की आवाज कहानी को आगे ले जाती है। कार्तिक बैकड्रॉप से कहानी के किरदारों में छिपे प्यार को समझाने की कोशिश कर रहे हैं।

पहले कुछ सीन में कार्तिक और कियारा को एक-दूसरे के प्यार में खोए हुए दिखाया जाता है, वहीं बाद में दोनों के बीच कुछ ऐसे पल आते हैं जब वे बिछड़ जाते हैं।

फिल्म का निर्देशन समीर विदवान्स ने किया है, जिन्होंने इससे पहले पश्चिमी चिकित्सा की पहली भारतीय महिला डॉक्टर के जीवन पर आधारित 2019 की बायोग्राफिकल ड्रामा ‘आनंदी गोपाल’ का निर्देशन किया था।

फिल्म 2022 की ब्लॉकबस्टर ‘भूल भुलैया 2’ के बाद कार्तिक और कियारा एक बार फिर साथ आ रहे है। इसमें सुप्रिया पाठक कपूर, गजराज राव, सिद्धार्थ रंधेरिया, अनुराधा पटेल, राजपाल यादव, निर्मित सावंत और शिखा तलसानिया भी हैं।

साजिद नाडियाडवाला और नम: पिक्चर्स द्वारा निर्मित ‘सत्यप्रेम की कथा’ 29 जून, 2023 को सिनेमाघरों में आएगी।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading