जबलपुर के नगर निगम कार्यालय के परिषर में उस समय हड़कंप का माहौल निर्मित हो गया जब एक युवक की लाश निगम कर्मचारियों ने परिषर में पड़ी हुई देखी,जिसके बाद आनन फानन में ओमती पुलिस को सूचित किया गया, वही सूचना पर पहुँची पुलिस ने मौके पर पहुँचकर परिषर में पड़ी युवक की लाश का पंचनामा कार्यवाही करते हुए मर्ग कायम किया,वही पुलिस ने युवक की शिनाख्ती के प्रयास करते हुए निगम कर्मियों से पूछताछ की गई वही निगम कर्मियों ने पुलिस को बताया की युवक पास के सोनी होटल में काम किया करता था,जो अक्सर घूमते हुए नगर निगम आ जाता था, वही सुबह भी युवक नगर निगम परिषर में घूम रहा था जिसकी तबियत कुछ ठीक नही दिखाई दे रहे थी,वही युवक का शव बाद में परिषर के पास देखा गया,
जहाँ पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेझते हुए मृतक युवक के शिनाख्ती के प्रयास किये जा रहे है।


