19.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

सूचना मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी को परिवार सहित पीटा

गाजियाबाद, 22 मई| सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में तैनात डिप्टी सेक्रेटरी धनंजय कुमार व उनके परिवार से गाजियाबाद में मारपीट हुई है। मार्केट में दुकान के सामने गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ था। मारपीट में डिप्टी सेक्रेटरी की पत्नी और बेटी को चोटें आई हैं। पूरे मामले में दुकानदार व उसके परिवार के खिलाफ थाना शालीमार गार्डन में शिकायत दी गई है। वहीं दुकानदार ने भी डिप्टी सेक्रेटरी व उनके परिवार पर दुकान में घुसकर तोड़फोड़-मारपीट करने का आरोप लगाया है। साहिबाबाद क्षेत्र में वृंदावन गार्डन है। यहां शिल्पा अपॉर्टमेंट में धनंजय कुमार परिवार सहित रहते हैं। धनंजय सूचना प्रसारण मंत्रालय में उपसचिव हैं। धनंजय कुमार की पत्नी मंजू कुमारी ने बताया, रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे हम सभी शालीमार गार्डन मार्केट में आए थे। करुणा जनरल स्टोर के पास कार खड़ी कर दी। कुछ देर बाद वापस आए, तो वहां खड़े दुकान मालिक ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इस दौरान दुकान मालिक की पत्नी और दो बेटे भी वहां आ गए। मंजू कुमारी का कहना है कि सभी ने हमारे साथ मारपीट शुरू कर दी। मुझे एवं मेरी दोनों बेटियों को बाल खींचकर मारना शुरू कर दिया। जबकि पति धनंजय कुमार को सीढ़ियों से धक्का मारकर नीचे गिरा दिया। मारपीट में मंजू के हाथ में चोट आई हैं। वहीं बेटी की अंगुली में चोट है और उसकी जीन्स फट गई।

डिप्टी सेक्रेटरी की पत्नी मंजू का कहना है कि जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो आरोपी पक्ष ने खुद अपनी दुकान का सामान बिखेर दिया और ये चिल्लाना शुरू कर दिया कि हम दुकान में चोरी करने के लिए घुसे थे। पीड़िता ने बताया कि गाजियाबाद पुलिस की महिला सेल ने हमारा फोन नहीं उठाया। हम इस मामले की शिकायत महिला आयोग में भी करेंगे। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि दुकान के आसपास वाले सीसीटीवी देखे जाएं, जिससे सच्चाई का पता चल सके।

अन्य ख़बरें

अरुणाचल में चीनी गतिविधियों की रिपोर्ट पर सीपीआई महासचिव डी. राजा ने जताई चिंता

Newsdesk

ब्रिटेन उत्तरी सागर में बढ़ाएगा तेल उत्पादन, अमीर बनेगा यूके: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Newsdesk

सबसे बेहतरीन और चुनौतीपूर्ण रेस 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक थी’, कांस्य पदकों की हैट्रिक लगाने के बाद बोले हिमांशु नंदल

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading