36.2 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

अतिथि शिक्षक विद्वानों की सेवा अवधि के कार्यकाल को 60 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष किया जाए

जबलपुर के कलेक्ट्रेट कार्यालय में अतिथि शिक्षक विद्वानों ने जबलपुर पहुँचे प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव को ज्ञापन सौपते हुए मांग की है की अतिथि शिक्षक विद्वानों की सेवा अवधि के कार्यकाल को 60 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष किया जाए जिससे सभी अतिथि शिक्षक विद्वान अपनी रोजी रोटी कमा सके और अपनी बेहतर सुविधाएं दे सके,जहाँ प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव ने आये हुए अतिथि शिक्षकों को आश्वासन दिया है की इस विषय पर आगे चर्चा कर उचित कार्यवाही की जाएगी,
जहाँ अतिथि शिक्षक विद्वानों ने कहा की लंबे समय से अतिथि शिक्षक अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर शासन प्रशासन के समक्ष मांग रख रहे है,वही आज भी प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव के सामने सेवा अवधि को बढ़ाये जाने की मांग की गई है,जिससे अतिथि शिक्षकों और परिवार का भविष्य बेहतर बन सके।

अतिथि शिक्षको का कहना है की जब चुनाव में अतिथि शिक्षकों को आश्वासन देकर चुनाव जीत लिया जाता है पर उसके बाद भी उन्हें किसी भी प्रकार की सुविधाएं नही दी जाती,जहाँ अतिथि शिक्षक पूरे प्रदेश में लंबे समय से अपना आंदोलन कर रहे है उसके बाद भी उनकी मांगों को पूरा नही किया जाता जिससे उनके भविष्य पर खतरा मंडरा रहा है,अतिथि शिक्षकों और किसानों के कारण ही प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हुआ है,

अन्य ख़बरें

‘कुछ अफसरों को लोगों के काम रोकने में मजा आता है’, शिवराज सिंह चौहान ने चेताया

Newsdesk

तेलंगाना परिवहन निगम की इलेक्ट्रिक बस में लगी आग, बाल-बाल बची 40 लोगों की जान

Newsdesk

खरगोन पुलिस की अवैध हथियार तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 12 देशी पिस्टल और 8 मैगजीन जब्त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading