July 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

दिल्ली : ट्रक ने खड़े वाहन में मारी टक्कर, 2 लोगों की मौत और 4 घायल

नई दिल्ली, 25 मई | राष्ट्रीय राजधानी के वेलकम इलाके में गुरुवार को एक ट्रक ने दूसरे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मृतकों की पहचान रवि किशन और सतीश कुमार के रूप में हुई है। घायल व्यक्तियों में दोजे, महेश, नौरंग और सुनील के रूप में हुई है। सभी को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि हादसा वेलकम मेट्रो स्टेशन के पास फ्लाईओवर पर रात करीब 12.30 बजे हुआ।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता, गाजियाबाद के लोनी निवासी दोजे ने कहा कि वह एक ट्रक पर मजदूरी (लोडिंग और अनलोडिंग में सहायता ) के रूप में काम करता है।

नौरंग ट्रक का चालक है। अन्य तीन सहायक सुनील, रवि और सतीश भी थे। अन्य तीन सहायक सुनील, रवि और सतीश भी ट्रक पर सवार थे और वे ईंटें लेकर करोलबाग इलाके की ओर जा रहे थे।

जब ट्रक फ्लाईओवर पर था, तो आगे का एक टायर फट गया। दोजे टायर के बोल्ट खोल रहा था, उस दौरान एक अन्य ट्रक ने खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि वेलकम पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अन्य ख़बरें

एयर इंडिया और पर्यटन मंत्रालय ने किए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, भारत के पर्यटन को वैश्विक स्तर पर मिलेगा बढ़ावा

Newsdesk

एनएचएआई ने निजी फर्म के 3,000 करोड़ रुपए के दावे से संबंधित मध्यस्थता मामले में जीत हासिल की

Newsdesk

नेशनल हेराल्ड केस : दिल्ली हाई कोर्ट ने सोनिया और राहुल को ईडी की याचिका का जवाब देने के लिए तीन सप्ताह का दिया समय

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading