32.3 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

एक यात्री बस दो ट्रक बिना परमिट, बिना फिटनेस किए गए जप्त

इंदौर : कलेक्टर महोदय रीवा की निर्देशानुसार परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान आरटीओ रीवा के साथ मिलकर प्रभारी परिवहन सुरक्षा स्क्वाड रीवा/ परिवहन चेकपोस्ट चाकघाट सोहागी जिला रीवा और प्रभारी परिवहन चेकपोस्ट हनुमना के द्वारा की गई।कार्यवाही में एक बस इंदौर से प्रयागराज जा रही थी जिसे रोककर चेक किया गया।बस में वैध परमिट और दस्तावेज नहीं पाए गए। बस को जप्त कर सुरक्षार्थ सोहागी थाना में खड़ा कराया गया। चेकिंग के दौरान जवा डभौरा मार्ग पर एक ट्रक UP70 FT 4353 बिना दस्तावेज के बिना परमिट एवं बिना फिटनेस चलता हुआ पाया गया,जिसे जप्त कर जवा थाने के परिषर में खड़ा कराया गया। इसके अलावा एक ट्रक रीवा प्रयागराज मार्ग पर जप्त किया गया। ट्रेक परमिट फिटनेस बीमा प्रदुषण कोई भी दस्तावेज नहीं पाए गए। तीनों वाहनों को जप्त कर इनके प्रकरण निराकरण हेतु माननीय न्यायालय रीवा में भेजे जाएंगे ।

अन्य ख़बरें

खबर पांच

Newsdesk

टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित, कहा-प्रोसीजर और इमरजेंसी पावर के इस्तेमाल की होगी समीक्षा

Newsdesk

हज 2026 अब तक की सबसे सफल यात्रा, भारत को मिले दो अवॉर्ड: रिजिजू

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading