April 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर : कांग्रेस पार्टी ने पत्रकार वार्ता के माध्यम से उठाए 9 सवाल पत्रकार वार्ता को दिया गया 9 साल 9 सवाल नाम कई मुद्दों को लेकर पार्टी ने प्रधानमंत्री और उनकी सरकार से किए सवाल

जबलपुर : अर्थव्यवस्था, कृषि और किसान, भ्रष्टाचार, चीन और राष्ट्रीय सुरक्षा, सामाजिक सद्भाव, सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक संस्थाएं, जनकल्याण की योजनाएं सहित कोरोना मिसमैनेजमेंट जैसे विषयों को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस पत्रकार वार्ता को पार्टी के सदस्यों ने 9 साल 9 सवाल का नाम दिया है। जिसमें उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में ऐसा क्यों हो रहा है कि देश में महंगाई और बेरोजगारी आसमान छू रही है यहां अमीर और अमीर होते जा रहा है और गरीब दिन-ब-दिन गरीब होते जा रहा है उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि सार्वजनिक संपत्तियों को क्यों बेचा जा रहा है यहां आर्थिक विषमताए क्यों बढ़ रही हैं। इसी तरह कृषि, भ्रष्टाचार, जनकल्याण और लोकतांत्रिक संस्थाएं सहित अन्य मुद्दों को लेकर भी सवाल पूछे गए है। पार्टी के सदस्यों ने आगे कहा कि चुनावी फायदे के लिए जानबूझकर बंटवारे की राजनीति को हवा दी जा रही है और समाज में डर का माहौल बनाया जा रहा है। कोरोना का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण लाखों लोगों की मौत हो गई तो सरकार ने उनके परिवारों को मुआवजा देने से मना क्यों कर दिया। अचानक लॉक डाउन क्यों लगाया गया जिससे लाखों कामगार अपने घर जाने के लिए मजबूर हो गए और सरकार ने उन्हें उनके ही हाल पर छोड़ दिया।

अन्य ख़बरें

लखनऊ अग्निकांड: 250 से ज्यादा झोपड़ियां हुईं खाक, दो बहनें जिंदा जलीं

Newsdesk

रायसेन में हादसे के बाद एंबुलेंस देरी का आरोप, पत्रकार दीपक सोनी की मौत ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल

Newsdesk

शातिर ‘ट्रेन चोर’ गिरफ्तार: सोते यात्रियों के मोबाइल करता था पार, जीआरपी की कार्रवाई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading