April 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

महिला सुरक्षा और शिकायतों के त्वरित निराकरण पर जोर डीआईजी अतुल सिंह ने ली समीक्षा बैठक



जबलपुर। पुलिस उप महानिरीक्षक अतुल सिंह ने पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय की उपस्थिति में कंट्रोल रूम जबलपुर में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण, गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) अंजना तिवारी सहित सभी नगर पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारी मौजूद रहे।
डीआईजी अतुल सिंह ने निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन, वरिष्ठ कार्यालयों और जनसुनवाई से प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी राजपत्रित अधिकारी और थाना प्रभारी प्रतिदिन शिकायतों की समीक्षा करें, शिकायतकर्ताओं से विनम्रता से संवाद करें और उन्हें की गई कार्रवाई से अवगत कराएं।
उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि लंबित शिकायतों के निराकरण के लिए अनुभाग स्तर पर थानों में कैंप लगाकर सीधे सुनवाई की जाए, जिससे समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके।
गुम अवयस्क बालक-बालिकाओं के मामलों में विशेष गंभीरता बरतने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि यदि अपहृत बच्चे जिले के बाहर होने की सूचना मिले तो तुरंत टीम गठित कर उनकी तलाश सुनिश्चित की जाए।
महिला सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए डीआईजी ने कहा कि महिला संबंधी अपराधों में संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही की जाए, आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी कर विवेचना शीघ्र पूर्ण करते हुए चालान पेश किया जाए। महिला संबंधी शिकायतों का भी त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए और ऐसे मामलों की सतत मॉनिटरिंग की जाए।
उन्होंने बताया कि महिलाओं की सहायता के लिए बनाए गए उर्जा हेल्प डेस्क के माध्यम से उनकी समस्याओं तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। थाना प्रभारी और अधिकारी गांव एवं मोहल्लों में महिलाओं की बैठकें आयोजित कर उनकी समस्याएं जानें और सहयोगी प्रवृत्ति वाली महिलाओं को चिन्हित कर उनकी मदद लें।
डीआईजी ने पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी उर्जा डेस्क की एसओपी का कड़ाई से पालन करने और प्रतिदिन इसकी समीक्षा करने के निर्देश भी दिए।

अन्य ख़बरें

हाईवे पर नो-पार्किंग में खडे भारी वाहनों को हटवाते हुये की गयी वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही

Newsdesk

दूसरों का जीवन बचाकर वंदनीय कार्य करते हैं फायर ब्रिगेड कर्मी – निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार

Newsdesk

स्वच्छता के लिए अब एम. आई. सी. सदस्य और वार्ड पार्षद दामोदर सोनी भी उतरे मैदान में

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading