32.9 C
Jabalpur
April 22, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

दूसरों का जीवन बचाकर वंदनीय कार्य करते हैं फायर ब्रिगेड कर्मी – निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार


जबलपुर । नगर निगम द्वारा अग्नि शमन दिवस पर आज आपदाओं के दौरान कमर्चारियों के कार्यों और अपनी सूझबूझ से जानमाल की रक्षा से संबंधित कार्यों को करने के लिए सभी कर्मचारियों को कहा कि आप सभी वंदनीय कार्य करते हैं। फायर डे का यह आयोजन नगर निगम चौक स्थित फायर ब्रिगेड कार्यालय परिसर में किया गया जहां अग्नि सैन्य दल के कर्मचारियों ने अग्निहादसों के दौरान अपनाई जाने वाली रणनीति से लेकर अन्य कार्यों को लेकर जानकारी दी। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार की उपस्थिति में आयोजित अग्नि शमन दिवस के कार्यक्रम में दिवगंत आत्माओं के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें स्मरण किया गया।
निगमायुक्त रामप्रकश अहिरवार ने अग्नि हादसों को नियंत्रित करने फायर ब्रिगेड कर्मचारियों के प्रयासों और उनके समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि अग्नि शमन दल के कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों की जान माल की रक्षा करते हैं उनका यह कार्य बेहद सराहनीय है। इस अवसर पर अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह चौहान, अशफाक परवेज कुरैशी, वी एन बाजपेई,फायर अधीक्षक कुसाग्र ठाकुर, सहायक फायर अधीक्षक  राजेन्द्र पटेल एवं अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित थे।
*आधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन*
अग्नि सैन्य दिवस के आयोजन के संबंध में फायर ब्रिगेड अधीक्षक कुसाग्र ठाकुर ने बताया कि आज के मुख्य कार्यक्रम में फायर ब्रिगेड द्वारा उपयोग में लाये जाने वाले उपकरणों को भी प्रदर्शित किया गया और उपस्थित जनों को उनकी उपयोगिता की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के मार्गदर्शन एवं सभी वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से फायर कर्मी लगातार शहरहित में कार्य कर रहे हैं और अग्नि हादसों की सूचना मिलते ही उस पर काबू पाने के प्रयास प्रारंभ कर देते हैं।

अन्य ख़बरें

परिषद द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय घुघरी में समानता पर्व मनाया गया

Newsdesk

वार्ड क्रं.6 एवं 29 तथा हनुमान चौक जलभराव की समस्या में राहत

Newsdesk

नपा बालाघाट कार्यालय में हुआ मनोनित पार्षदों का सम्मान
नगर विकास की अवधारणा होगी अधिक मजबूत-नपाध्यक्ष

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading