November 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जनभागीदारी से जबलपुर को बनाएंगे स्वच्छता में नंबर-1_निगमायुक्त


  *पार्षद श्रीमती अनीता जाट की अगुवाई में महर्षि अरविंद वार्ड में चला वृहद स्वच्छता अभियान*

जबलपुर | दिनांक: 15 अप्रैल, 2026 भारत सरकार एवं राज्य शासन द्वारा संचालित स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के अंतर्गत संस्कारधानी जबलपुर को स्वच्छता के शिखर पर पहुँचाने के प्रयासों ने अब जन-आंदोलन का रूप ले लिया है। इसी कड़ी में आज महर्षि अरविंद वार्ड में निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार एवं क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती अनीता जाट के नेतृत्व में एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
   पार्षद ने स्वयं झाड़ू थामकर वार्ड की मुख्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई कर नागरिकों को स्वच्छता का संदेश दिया।
*अभूतपूर्व जनभागीदारी*
अभियान की सबसे बड़ी शक्ति स्थानीय नागरिक रहे। वार्ड के सैकड़ों निवासियों, युवाओं और वरिष्ठ जनों ने स्वतः गलियों और नालियों की सफाई में अपना श्रमदान दिया।
*जागरूकता संवाद* सफाई के उपरांत वार्ड पार्षद एवं निगमायुक्त ने रहवासियों से संवाद कर गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करने  एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद करने की अपील की।
निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार  ने कहा नगर निगम शहर को स्वच्छ रखने के लिए कटिबद्ध है, लेकिन जबलपुर को देश में नंबर-1 तभी बनाया जा सकता है जब हर नागरिक इसे अपनी जिम्मेदारी समझे। महर्षि अरविंद वार्ड में आज जो उत्साह दिखा है, वह पूरे शहर के लिए प्रेरणादायी है।
पार्षद श्रीमती अनीता जाट ने कहा कि मेरे वार्ड के निवासियों ने आज यह सिद्ध कर दिया है कि जनशक्ति के आगे कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं है हम निरंतर वार्ड को जीरो वेस्ट बनाने की दिशा में कर करेंगे
*स्वच्छता की शपथ के साथ समापन*
अभियान के अंत में सभी उपस्थित जनों को शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने की शपथ दिलाई गई ।
नगर निगम के स्वास्थ्य अमले द्वारा वार्ड में कीटनाशक दवा का छिड़काव और डस्टबिन के सही उपयोग के बारे में डेमो भी दिया गया। इस दौरान नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी, स्वच्छता निरीक्षक एवं वार्ड के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश सरकार एमएसएमई को सुविधा प्रदान करने के लिए नई कंपनी गठित करेगी: मोहन यादव

Newsdesk

मध्य प्रदेश सरकार एमएसएमई को सुविधा प्रदान करने के लिए नई कंपनी गठित करेगी: मोहन यादव

Newsdesk

दिल्ली में बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती, कई वाहन लौटाए गए

Newsdesk

Leave a Comment