September 3, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

इंदौर में करणी सेना के नेता का शव कार में मिला

इंदौर, 1 जून | इंदौर में करणी सेना के नेता मोहित सिंह पटेल का कार मे शव मिला है। कार से उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर भी बरामद की गई है। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।

इंदौर जोन दो के डीसीपी अभिषेक आनंद ने मीडिया को बताया है कि कनाडिया थाना क्षेत्र के करीब स्थित बाईपास पर मोहित पटेल का शव रात लगभग 11 बजे कार के भीतर मिला है, उनके मित्र गंभीर हालत में मोहित को लेकर अस्पताल पहुंचे थे।

बताया गया है कि मोहित अपने दोस्त की कार लेकर निकला हुआ था और उसने बाद में अपने साथी आकाश और अंशुल को फोन किया और मौके पर आने को कहा। जब उसके दोस्त वहां पहुंचे तो कार के गेट बंद थे और वह खून से लथपथ अंदर पड़ा हुआ था। मोहित को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मोहित के सीने में दो गोलियां लगी हुई हैं। गोली करीब से मारी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार मोहित प्रॉपर्टी का कारोबार करता था और उसके पिता खेती किसानी करते हैं। मोहित की मौत के लेकर गुत्थी उलझी हुई है इसलिए वह मोहित के मित्रों से पूछताछ कर रही है।

अन्य ख़बरें

प्रधानमंत्री की तस्वीर हटाने के मामले में मनसे कार्यकर्ता आशीष साबले गिरफ्तार

Newsdesk

अदालत का फैसला, नवीन पटनायक और वीके पांडियन के खिलाफ दायर रिवीजन याचिका खारिज

Newsdesk

सीजेपी ने वापस लिया 5 सितंबर का प्रदर्शन, राशिद अल्वी ने पूछा- कौन सी शर्तें मानी गईं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading