November 4, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

प्रभास की आदिपुरुष का नया पोस्टर जारी, 16 जून को रिलीज होगी फिल्म

प्रभास और कृति सैनन की फिल्म आदिपुरुष को रिलीज होने में अब कुछ हफ्ते ही बाकी हैं। निर्माता फिल्म का प्रमोशन जोर-शोर से कर रहे हैं। अब शुक्रवार को निर्देशक ओम राउत ने आदिपुरुष का नया पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें अभिनेता देवदत्त नाग की झलक देखने को मिल रही है। राउत ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर नया पोस्टर साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, हम हैं केसरी, क्या बराबरी, जय श्री राम। आदिपुरुष 16 जून को सिनेमाघरों का दरवाजा खटखटाने के लिए तैयार है, वहीं रिलीज से पहले 13 जून को इसका न्यूयॉर्क के ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर होगा। फिल्म आदिपुरुष रामायण पर आधारित है, जिसमें प्रभास और कृति के अलावा सैफ अली खान, देवदत्त नाग और सनी सिंह मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। इसको हिंदी समेत तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। आदिपुरुष को 600 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है।

अन्य ख़बरें

आयुष्मान खुराना को मिली धमकी भरी ऑडियो क्लिप, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगे करोड़ों रुपए

Newsdesk

‘वीडियो का मकसद जागरूकता फैलाना था’, दीपावली संदेश से जुड़े विवाद के बीच दीया मिर्जा की सफाई

Newsdesk

आलिया भट्ट ने छठी क्लास में शुरू कर दी थी डेटिंग, ‘कॉफी विद करण’ पर सुनाया था वाकया

Newsdesk

Leave a Comment