21.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

सत्यप्रेम की कथा का ट्रेलर जारी, फिर जमी कार्तिक आर्यन-कियारा आडवाणी की जोड़ी

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की सत्यप्रेम की कथा काफी समय से चर्चा में है। कुछ दिन पहले फिल्म का टीजर जारी हुआ था, जिसमें दर्शकों को इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म की झलकियां देखने को मिली थी। तब से ही कार्तिक और कियारा के प्रशंसक इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे। सोमवार को सत्यप्रेम की कथा का ट्रेलर जारी हो गया है, जिसमें एक बार फिर से कार्तिक और कियारा की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इसका ट्रेलर कश्मीर के खूबसूरत दृश्यों के साथ शुरू होता है। फिल्म में कार्तिक एक गुजराती लड़के, सत्यप्रेम के किरदार में हैं, जो शादी करने के लिए उतावला है। उसकी मुलाकात कथा (कियारा) से होती है और दोनों में रोमांस शुरू हो जाता है। ट्रेलर में कार्तिक और कियारा के अलावा, गजराज राव, सुप्रिया पाठक, शिखा तलसानिया और राजपाल यादव भी नजर आ रहे हैं। गुजराती पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म रोमांस और फैमिली ड्रामा से भरपूर है। समीर विद्वंस द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक म्यूजिकल ड्रामा है। यह 29 जून को पर्दे पर आएगी। इसका निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है। फिल्म में कार्तिक के किरदार का नाम सत्यप्रेम है वहीं कियारा के किरदार का नाम कथा है। पहले इस फिल्म का नाम सत्यनारायण की कथा था। इस नाम के लिए निर्माताओं पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा था। फिल्म का विरोध होने के बाद इसका नाम सत्यप्रेम की कथा कर दिया गया। साजिद नाडियाडवाला इस फिल्म को बड़ा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। दर्शकों के उत्साह को एक अलग स्तर पर ले जाने के लिए उन्होंने फिल्म से एक ऐसा धमाकेदार डांस नंबर जोड़ा है, जो सलमान खान और अक्षय कुमार की फिल्मों की बराबरी करेगा। सत्यप्रेम की कथा के लिए कार्तिक-कियारा के साथ एक बड़ा गाना शूट किया गया है। नाडियाडवाला ने खुद सुनिश्चित किया कि गाना उनकी पिछली फिल्मों की तरह ही बड़ा हो। कार्तिक और कियारा इससे पहले सुपरहिट फिल्म भूल भुलैया 2 में साथ काम कर चुके हैं। दोनों की जोड़ी फिल्म में दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। यह पहला मौका था, जब कियारा और कार्तिक ने किसी फिल्म में साथ काम किया था। अनीस बाज्मी की इस फिल्म में कियारा ने रीत और कार्तिक ने रुहान नाम के युवक का किरदार निभाया था। कार्तिक जल्द ही फिल्म भूल भुलैया 3 में नजर आएंगे। वह निर्देशक हंसल मेहता की फिल्म कैप्टन इंडिया में भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा उनकी फिल्म आशिकी 3 भी काफी समय से चर्चा में है। दूसरी तरफ कियारा पिछली बार गोविंदा नाम मेरा में नजर आई थीं। जल्द ही वह सुपरस्टार राम चरण के साथ फिल्म गेम चेंजर में दिखेंगी। पति सिद्धार्थ मल्होत्रो के साथ भी उनकी फिल्म की भी चर्चा है।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading