21.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

क्या आलिया की अगली फिल्म रामायण होगी ? रणबीर कपूर बनेंगे राम!

एक्ट्रेस आलिया भट्ट इस साल लगातार ऊचाइंयों को छू रही हैं. इस साल मेट गाला में डेब्यू से लेकर हॉलीवुड की शुरुआत तक, स्टार हर किसी को टक्कर दे रही हैं . वहीं आलिया अभी यहीं नहीं थमने वाली वो इस साल और बड़े धमाके करने वाली हैं, और वह पूरी तरह से अपने नए प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ रही हैं. एक्ट्रेस को बुधवार को निर्देशक नितेश तिवारी के कार्यालय के बाहर देखा गया, जिससे हम अनुमान लगा रहे थे कि क्या चल रहा है. हाल ही में आलिया को मुंबई में नितेश तिवारी के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया. गंगूबाई काठियावाड़ी की एक्ट्रेस झुमके के साथ लाइट पिंक कलर के कुर्ते में और भी खूबसूरत लग रही हैं. निर्देशक के भवन से निकलते ही एक्ट्रेस ने उन्हें गले से लगा लिया. इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि आलिया नितेश की अगली फिल्म रामायण में अभिनय करेंगी. फिल्म में कथित तौर पर रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और यश हैं. अफवाहें बताती हैं कि इस दिवाली एक आधिकारिक घोषणा की जाएगी. बताया जा रहा है कि फिल्म दिसंबर में फ्लोर पर जाएगी.वहीं नेटफ्लिक्स के ग्लोबल फैन इवेंट टुडुम 2023 के लिए आलिया जल्द ही साउ पाउलो, ब्राजील के लिए ट्रेवल करेंगी. वह वहां जोया अख्तर की द आर्चीज की टीम के साथ होंगी. हॉलीवुड ए-लिस्टर्स जैसे क्रिस हेम्सवर्थ, अर्नोल्ड श्वाजऱ्नेगर, हेनरी कैविल, गैल गैडोट और अधिक हस्तियों के नाम इस लिस्ट में शामिल है. यह आयोजन 16 जून से 18 जून तक होना है.करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह के साथ आलिया नजर आएंगी. यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इसके अलावा, एक्ट्रेस जी ले जऱा में प्रियंका चोपड़ा जोनास और कैटरीना कैफ के साथ एक्टिंग करने के लिए तैयार है. फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है.

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading