21.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

रणबीर कपूर की एनिमल तय तारीख पर होगी रिलीज, इन फिल्मों से होगी टक्कर

अभिनेता रणबीर कपूर की आगामी फिल्म एनिमल की लंबे समय से चर्चा हो रही है। यह फिल्म 11 अगस्त में रिलीज होगी। हालांकि, पिछले कुछ वक्त से ऐसी चर्चा थी कि एनिमल की रिलीज तारीख को आगे बढ़ा दिया है, लेकिन इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। इस खबर की पुष्टि खुद जाने-माने समीक्षक तरण आर्दश ने की है। बता दें, 11 अगस्त को ही ओह माय गॉड 2 और गदर 2 भी रिलीज हो रही हैं। फिल्म एनिमल का निर्माण भूषण कुमार की टी-सीरीज और इसका लेखन और निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। निर्माताओं का दावा है कि इसमें रणबीर ऐसे अंदाज में दिखेंगे, जैसे उन्हें पहले कभी नहीं देखा गया। एनिमल में रणबीर के साथ अनिल कपूर नजर आएंगे। इनके अलावा फिल्म में बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी भी महत्वपूर्ण किरदार निभाते दिखेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, यह फिल्म एक बाप-बेटे के रिश्ते पर आधारित है।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading