21.9 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

जरा हटके जरा बचके ने पकड़ी रफ्तार, बाकी फिल्मों की कमाई में भी उछाल

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों जरा हटके जरा बचके का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। फिल्म ने पहले हफ्ते में अच्छी कमाई की तो अब दूसरे हफ्ते में इसने रफ्तार पकड़ ली है। इसके अलावा, द केरल स्टोरी और स्पाइडर मैन: अक्रॉस द स्पाइडर वर्स की कमाई में भी वीकेंड पर बढ़त देखने को मिली है, वहीं इस हफ्ते रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म ट्रांसफॉर्मर्स: राइज ऑफ द बीस्ट इन्हें टक्कर दे रही है।लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी जरा हटके जरा बचके एक फैमिली ड्रामा है, जो 2 जून को रिलीज हुई थी। फिल्म ने शुक्रवार को 3.42 करोड़ रुपये कमाए थे तो अब शनिवार को कलेक्शन बढ़ा है और अब यह जल्द 50 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो जाएगी।रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के 9वें दिन 5.76 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है और अब इसकी कुल कमाई 46.53 करोड़ रुपये हो गई है। जरा हटके जरा बचके में सारा अली खान और विक्की कौशल की जोड़ी को पहली बार देखा गया है। फिल्म में दोनों ने इंदौर के एक मिडिल क्लास कपल, कपिल और सौम्या का किरदार निभाया है, जो अपने बड़े परिवार के साथ छोटे से घर में रहते हैं। ऐसे में दोनों साथ में समय नहीं बिता पाते और इसी के चलते तलाक लेने का फैसला लेते हैं ताकि सरकारी आवास योजना का लाभ उठाकर उन्हें शहर में घर मिल जाए। ट्रांसफॉर्मर्स फ्रेंचाइजी की नई फिल्म ट्रांसफॉर्मसर्: राइज ऑफ द बीस्ट ने 8 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म ने पहले दिन 4.4 करोड़ के साथ अपनी शुरुआत की थी तो दूसरे दिन इसका कलेक्शन 4.89 करोड़ रुपये रहा था, वहीं अब तीसरे दिन इसकी कमाई में इजाफा देखने को मिला है। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने शनिवार को 6.50 करोड़ रुपये कमाए हैं और ऐसे में तीन दिन में इसका कलेक्शन 15.79 करोड़ रुपये हो गया है। स्पाइडर मैन: अक्रॉस द स्पाइडर वर्स को दुनिया भर में काफी पसंद किया जा रहा है और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी यह शानदार प्रदर्शन कर रही है। 10 अलग-अलग भाषाओं में रिलीज हुई इस फिल्म में अलग-अलग यूनिवर्स के कई स्पाइडर-मैन देखने को मिले हैं, जिसमें भारतीय स्पाइडर-मैन की आवाज क्रिकेटर शुभमन गिल बने हैं। रिपोर्र्ट के अनुसार, फिल्म ने दूसरे शनिवार को 2.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। अब इसकी कमाई 30.63 करोड़ रुपये हो गई है। द केरल स्टोरी 5 मई को रिलीज हुई थी और तभी से सुर्खियों में बनी हुई है। पहले जहां फिल्म को विरोध का सामना करना पड़ा तो रिलीज के बाद इसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। फिल्म की रिलीज का छठा हफ्ता चल रहा है और यह बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 37वें दिन 60 लाख रुपये का कलेक्शन किया है और अब इसकी कुल कमाई 239.42 करोड़ हो गई है।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading