प्रभास की आदिपुरुष रिलीज के काफी करीब है। अब खबर है कि अभिनेता रणबीर कपूर ने रामायण आधारित इस फिल्म को अपना समर्थन देने के लिए एक शानदार कदम बढ़ाया है। दरअसल, रणबीर आदिपुरुष के 10,000 टिकट वंचित बच्चों के लिए बुक करने वाले हैं। अभिनेता को उम्मीद है कि आज की पीढ़ी के बच्चे श्रीराम की कहानी से कुछ नया सीखें। भूषण कुमार द्वारा निर्मित और ओम राउत द्वारा निर्देशित आदिपुरुष 16 जून को रिलीज होगी। आदिपुरुष में प्रभास के अलावा कृति सैनन, देवदत्त नाग, सैफ अली खान और सनी सिंह भी मुख्य भूमिका में है। 13 जून को इसका न्यूयॉर्क के ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर होगा। फिल्म आदिपुरुष को हिंदी समेत तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म 600 करोड़ रुपये की लागत में बनी है। आदिपुरुष को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने यू सर्टिफिकेट द्वारा पास कर दिया है। यह फिल्म 2 घंटे 59 मिनट की होगी।


