21.3 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

फिल्म टीकू वेड्स शेरू का ट्रेलर रिलीज, अवनीत कौर के प्यार में पड़े नवाजुद्दीन सिद्दीकी

कंगना रनौत की फिल्म टीकू वेड्स शेरू लंबे समय से सुर्खियों में हैं। इस फिल्म की घोषणा तो काफी समय पहले हो गई थी, लेकिन बीच में इससे जुड़ा कोई अपडेट नहीं आया। 2 दिन पहले इसे लेकर फिर सुगबुगाहट तब शुरू हुई, जब कंगना ने अपनी इस फिल्म का नया पोस्टर जारी किया और इसी के साथ-साथ इसकी रिलीज डेट भी सामने आई। अब इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। ट्रेलर में एक अनोखेे प्यार की कहानी देखने को मिली है। 49 साल के नवाजुद्दीन सिद्दीकी की हीरोइन 21 साल की अवनीत कौर बनी हैं और दोनों के रोमांस को अलग तरह से फिल्म में दिखाया गया है। ट्रेलर के मुताबिक, यह बेहद रोमांटिक किरदारों की कहानी है, जो बॉलीवुड में कुछ बड़ा करना चाहते हैं। हालांकि, इस बीच ड्रामा और हंगामा होता है। अब इनके रिश्ते का आखिरकार क्या अंजाम होगा, यह फिल्म रिलीज होने के बाद पता चलेगा। यह फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि यह कंगना रनौत के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तने बनी है। कंगना ने कहा, मणिकर्णिका फिल्म्स के तहत बनी ये पहली फिल्म मेरे लिए बहुत ही खास है। ऐसा पहली बार है, जब मैंने एक निर्माता के रूप में कार्यभार संभाला और मैंने इस जिम्मेदारी का पूरा आनंद लिया है। यह मेरे लिए चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन एक अच्छा अनुभव था। कंगना ने उम्मीद जताई कि दर्शक उनकी इस फिल्म को भरपूर प्यार देंगे। बीते दिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कंगना शादी का काड़े बांटती दिखीं और बताया कि वह जल्द ही खुशखबरी देने वाली हैं। मिनटों में उनका ये वीडियो वायरल हो गया। लोग यह तक कयास लगाने लगे कि कंगना शादी करने वाली हैं। बाद में जब कंगना ने ऐलान किया कि 14 जून को टीकू वेड्स शेरू का ट्रेलर रिलीज हो रहा है, तब पता चला कि वह अपनी इस फिल्म का प्रमोशन कर रही थीं। कंगना ने नवंबर, 2021 में इस फिल्म की शूटिंग शुरू की थी। उन्होंने लिखा था, अपनी प्रोडक्शन कंपनी मणिकर्णिका फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बन रही टीकू वेड्स शेरू का पहला पोस्टर सबसे पहले आपके साथ साझा कर रही हूं। यह मेरे दिल का टुकड़ा है। शूटिंग शुरू हो चुकी है। जल्द ही आपसे सिनेमाघर में मिलते हैं। हांलाकि, अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर आ रही है। यह 23 जून को रिलीज होने वाली है।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading