40 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन

हार्ट ऑफ स्टोन का ट्रेलर जारी, गैल गैडोट से भिड़ती दिखीं आलिया भट्ट

नेटफ्लिक्स की हार्ट ऑफ स्टोन काफी समय से चर्चा में है। इस फिल्म से आलिया भट्ट हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म से जब आलिया का पहला लुक और टीजर आया तो दर्शक इसको लेकर और उत्सुक हो गए। अब फिल्म का ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है। ट्रेलर में आलिया का एक्शन अंदाज दिखाई दे रहा है और पर्दे पर वह गैल गैडोट से भिड़ती नजर आ रही हैं। ट्रेलर से पता चलता है फिल्म एक जासूसी समूह की कहानी है। ट्रेलर की शुरुआत में कहा जाता है कि सभी एजेंट ने करार किया है कि वे किसी से दोस्ती नहीं करेंगे, रिलेशनशिप में नहीं आएंगे। जो वह कर रहे हैं वह बेहद जरूरी है। जब सरकार भी फेल हो जाती है, तब इनका समूह काम आता है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म में आलिया विलेन बनी हैं। उनका किरदार इस समूह से गद्दारी करता है। ट्रेलर से लगता है कि इस फिल्म में नेटफ्लिक्स के लिए एक बेहतरीन फ्रैंचाइजी खड़ी करने की क्षमता है। फिल्म की शूटिंग इटली, लंदन और लिस्बन जैसे लोकेशन पर हुई है। यहां की शानदार झलकियां ट्रेलर में दिखाई देती हैं। साथ ही फिल्म दिलचस्प एक्शन से भी आकर्षित करती है। आलिया और गैडोट के साथ इस फिल्म में अभिनेता जेमी डॉर्नन नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन टॉम हार्पर ने किया है। फिल्म 11 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 11 अगस्त को दर्शकों के लिए मनोरंजन का पिटारा खुलने वाला है। रणबीर कपूर की चर्चित फिल्म एनिमल भी इसी दिन पर्दे पर आएगी। यह फिल्म सनी देओल की ऐतिहासिक फिल्म गदर के सीक्वल गदर 2 से पर्दे पर टकराएगी। इसके अलावा अक्षय कुमार की ओह माय गॉड का सीक्वल, ओएमजी 2 भी 11 अगस्त को रिलीज हो रहा है। हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर जारी हुआ था। हार्ट ऑफ स्टोन का ट्रेलर नेटफ्लिक्स के खास समारोह नेटफ्लिक्स टुडुम में जारी किया गया। इस समारोह में नेटफ्लिक्स के आने वाले कई प्रतिक्षित प्रोजेक्ट्स की झलक दिखाई दी। जोया अख्तर की द आर्चीज की भी पहली झलक आखिरकार सामने आ गई है। मनी हाइस्ट का स्पिन ऑफ बर्लिन, एक्सट्रैक्शन 3, एमिली इन पैरिस 4, स्क्विड गेम: द चैलेंज समेत कई प्रोजेक्ट्स के टीजर जारी किए गए।

अन्य ख़बरें

सुशांत की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं बहन श्वेता, बोलीं- ‘मैं उनके जाने को नहीं बल्कि जीने के तरीके को याद करती हूं’

Newsdesk

‘गदर’ के तारा सिंह ने दर्शकों से ऐसा रिश्ता जोड़ा जो वक्त के साथ और मजबूत हुआ: सनी देओल

Newsdesk

के. आसिफ : जिनके सपनों ने ‘मुगल-ए-आजम’ को बनाया भारतीय सिनेमा की शान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading