27.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनहेडलाइंस

टीकू वेड्स शेरू में नवाजुद्दीन की जोड़ीदार बनी हैं अवनीत कौर

पिछले कई दिनों से फिल्म टीकू वेड्स शेरू सुर्खियों में है। यह बतौर निर्माता कंगना रनौत की पहली फिल्म है, जो उनके प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी है। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह फिल्म 23 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है, जिसका ट्रेलर दर्शकों को बेहद पसंद आया है। आइए जानते हैं इसके लिए किस कलाकार ने कितनी फीस ली हे। नवाजुद्दीन को पिछली बार सुधीर मिश्रा की फिल्म अफवाह में देखा गया था। हालांकि, उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पानी तक नहीं मांगा। वो बात अलग है कि हमेशा की तरह नवाज के काम की फिल्म में सराहना हुई। अब उनकी फिल्म टीकू वेड्स शेरू आ रही है, जिसमें उनकी जोड़ीदार अवनीत होंगी। अवनीत इस फिल्म की हीरोइन हैं, जो फिल्म में नवाजुद्दीन के साथ रोमांस करती दिखेंगी। इसमें दोनों की एक रोमांटिक लव स्टोरी देखने को मिलेगी, जिसकी झलक ट्रेलर में दिख चुकी है। हीरोइन बनने का सपना आंखों में लिए टीकू इस फिल्म में शेरू से इसलिए शादी कर लेती है, क्योंकि वह उसे मुंबई लेकर जाएगा।जाकिर हुसैन भी इस फिल्म का अहम हिस्सा हैं, जिन्हें नकारात्मक भूमिकाओं और कॉमेडी के लिए जाना जाता है। वह सरकार, जॉनी गद्दार और सिंघम रिटर्न्स जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं टीकू वेड्स शेरू की कहानी में भी उनकी भूमिका अहम होगी। पिछली बार उन्हें सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत फिल्म मिशन मजनू में देखा गया था।विपिन शर्मा किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वह एक जाने-माने अभिनेता और निर्माता हैं। जहां बड़े पर्दे पर उन्होंने तारें जमीन पर और गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी फिल्मों से धमाल मचाया, वहीं ओटीटी पर उनकी वेब सीरीज पाताल लोक भी चर्चा में रही।विपिन एक बेहतरीन अभिनेता हैं। उम्मीद है उनका अभिनय इस फिल्म में भी दर्शकों को पसंद आएगा। टीकू वेड्स शेरू के लिए दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने को कंगना बड़ी उत्सुक हैं।

अन्य ख़बरें

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading