20.7 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

6 वर्षीय बच्चा अपहरण के 12 घंटे के अंदर सकुशल बरामद, अपहर्ता गिरफ्तार

नोएडा, 26 जून । नोएडा के थाना फेस-2 पुलिस ने 12 घंटे के अंदर अपहृत 6 वर्षीय बच्चे की सकुशल बरामदगी करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने फिरौती की रकम 30,000 रुपये व फिरौती मांगने में इस्तेमाल मोबाइल बरामद किया है।

थाना फेस-2 पुलिस ने बच्चे की अपहरण की घटना का सफल फर्दाफास करते हुए इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व इंटेलिजेंस की विशेष टीमों की सहायता से अपहर्ता बरूण सिंह पुत्र बृजेश सिंह, निवासी ग्राम बमटापुर, थाना साण्डी, जिला हरदोई को बॉटेनिकल गार्डेन सेेेेक्‍रट-37 नोएडा के पास से गिरफ्तार किया है। थाना फेस-2 पुलिस द्वारा अपह्रत बच्चे को घटना के मात्र 12 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया गया।

बच्‍चे के पिता ने थाना फेस-2 पर सूचना दी कि उनका पुत्र उम्र करीब 6 वर्ष, घर के पास से खेलते हुए कहीं गुम हो गया है, जो काफी तलाश करने के बाद भी नही मिल रहा है। उपरोक्त सूचना पर तत्काल थाना फेस-2 में केस दर्ज कर बच्चे की तलाश के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आस-पास के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को देखा गया। इसी बीच बच्चे के पिता द्वारा सूचना दी गयी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनसे फोन पर 30 हजार रूपयों की मांग करते हुए बच्चा अपने पास होना बताया है।

इस पर पुलिस ने तत्काल बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए बच्चे के पिता के माध्यम से 30 हजार रूपये ऑनलाइन अभियुक्त के बताये नम्बर पर ट्रांसफर कराकर अभियुक्त के बारे में जानकारी लेते हुए एन.एस.ई.जेड के पास से बच्चे को बरामद कर लिया गया। बच्चे को उसके परिजनों के सुपुर्द करने के उपरांत पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस टीम, एसओजी व लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से घटना स्थल व अभियुक्त की लोकेशन के आस-पास चारों तरफ कांबिंग की गई। इसके बाद सूचना जुटाकर भंगेल के जन सेवा केंद्र के पास से अभियुक्त की फुटेज निकलवाई गयी। इसकी सहायता से इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस/मैनुअल सर्विलांस तथा घटना के पर्दाफास के लिए लगाई गई टीमों की सहायता से 25 जून को बॉटेनिकल गार्डेन सेक्‍टर-37 नोएडा के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।

अभियुक्त पूर्व में पहली बार 2017 में बाइक चोरी के प्रकरण में थाना बेहटा गोकुल, जिला हरदोई से जेल जा चुका हैं तथा सन 2021 में भी अपहरण के प्रकरण में थाना डीएलएफ, फेस-3 गुरुग्राम, हरियाणा से जेल जा चुका है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह वादी के पड़ोस में किराये पर रहता है, तथा पैसों के लालच में आकर उसने वादी के पुत्र का अपहरण किया था।

अन्य ख़बरें

दाऊद के भाई से जुड़े जब्त फ्लैट में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, ईडी ने दर्ज की एफआईआर

Newsdesk

‘ब्लैकमेल की साजिश’: सिद्दारमैया ने स्टिंग ऑपरेशन मामले में कांग्रेस नेता का लिया नाम

Newsdesk

भाजपा के ‘सत्ता परिवर्तन’ आरोपों पर थरूर का पलटवार, ‘आपातकाल के अंत’ का दिया उदाहरण

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading