24.5 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

तमिलनाडु में सड़क दुर्घटना में पांच की मौत, 43 घायल

चेन्नई, 26 जून । तमिलनाडु के तिरुचि जिले में एक कार और बस की टक्कर में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 43 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना रविवार रात को हुई और पीड़ित पी. नागरथिनम, मुथमिल सेलवन, जी. मणिकंदन, आर. अय्यप्पन, एस. दीनाधायलन सभी कार में सवार थे।

पीड़ित डिंडीगुल जिले के पलानी के कनकम्पट्टी से मंदिर में दर्शन के बाद आ रहे थे।

टायर फटने के बाद कार के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और विपरीत दिशा से आ रही बस से टकरा गई। दोनों वाहन पलट गये।

अग्निशमन और बचाव कर्मी मौके पर पहुंचे और बस के अंदर मौजूद लोगों को बचाया।

43 घायल व्यक्तियों में से 24 को मनाप्पराई के सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जबकि 19 अन्य का बाह्य रोगी के रूप में इलाज किया गया।

अन्य ख़बरें

भगवान बलराम जयंती और हलछठ पर्व पर कई नेताओं ने दी बधाई, सुख-समृद्धि की कामना की

Newsdesk

वर्ल्ड बैंक के साथ अब टूरिज्म और डिजिटल हब पर भी साथ काम करेगा भारत

Newsdesk

हैदराबाद में हिट-एंड-रन मामले में आर्ट डायरेक्टर का बेटा गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading