35.3 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

बीएचयू के हॉस्टल में रिसर्च स्कॉलर ने की सुसाइड, हॉस्टल कैंपस से शव बरामद

वाराणसी, 26 जून । बीएचयू आईआईटी के एसएन बोस हॉस्टल में एक रिसर्चर ने फांसी लगाकर जान दे दी।

हॉस्टल के छात्रों ने सोमवार को यूनिवर्सिटी प्रबंधन को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद लंका पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के कमरे से शव को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस के मुताबिक छात्र की खुदकुशी का कारण डिप्रेशन हो सकता है।

कुलदीप सिंह (32) मुजफ्फरनगर जिले का रहने वाला था। मृतक एसएन बोस हॉस्टल (बीएचयू आईआईटी) के रूम नंबर-88 में रहता था। वह आईआईटी के मैथेमेटिकल साइंसेज डिपार्टमेंट में रिसर्च स्कॉलर था।

एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या का कारण डिप्रेशन लग रहा है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

अन्य ख़बरें

‘आपका एक यूनिट रक्त किसी की जान बचा सकता है’, विश्व रक्तदाता दिवस पर भाजपा नेताओं की अपील

Newsdesk

इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा और 2027 में जीत हासिल करेगा: अखिलेश प्रताप सिंह

Newsdesk

पहला वनडे: भारत के खिलाफ महज 48 गेंदों में शतक, गुरबाज ने आखिर क्यों गौतम गंभीर को श्रेय दिया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading