27.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

नए गाने यार का सताया हुआ है में शहनाज़ के साथ नजर आएंगे नवाजुद्दीन

एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और शहनाज गिल ने अपकमिंग ट्रैक यार का सताया हुआ है का पोस्टर रविवार को लॉन्च किया है। उन्होंने पोस्टर को लॉन्च करते हुए जो कैप्शन दिया है उससे लगता है कि गाना प्यार और धोखे के बारे में है।पोस्टर में एक्टर नवाजुद्दीन को नए लुक में देखा जा सकता है। यह पहली बार होगा जब दोनों स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। एक्टर नवाजुद्दीन ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए इसे कैप्शन दिया, मैं पागल हूं, और बहुत पागल, पर ये भी बात है कि दिल सच्चा है, छीन तो लेता तुझे सरेआम मैं, पर मसला ये है कि शौहर तेरा आदमी अच्छा है।नवाजुद्दीन का यार का सताया हुआ है जोहराजबीं एल्बम का गाना है और इसे बी प्राक ने गाया है। गाना 3 जुलाई को रिलीज होगा। इससे पहले नवाजुद्दीन का पहला म्यूजिकल एल्बम बारिश की जाए गाना भी धमाल मचा चुका था और उसे दर्शकों का खूब प्यार मिला था। इसके अलावा, नवाजुद्दीन के पास फिल्मों की एक दिलचस्प लाइनअप है, जिसमें नूरानी चेहरा, हड्डी और अदभुत शामिल हैं।

अन्य ख़बरें

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading