27.5 C
Jabalpur
September 21, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार में, जदयू के अध्यक्ष ललन सिंह के इलाके में करेंगे रैली

पटना, 29 जून | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज (गुरुवार) को बिहार आ रहे हैं। ये लखीसराय में एक जनसभा करेंगे। इससे पहले उनका लखीसराय के अशोकधाम में पूजा अर्चना करने का भी कार्यक्रम है। जिस क्षेत्र में शाह जनसभा को संबोधित करेंगे वह मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है जहां के सांसद जदयू के अध्यक्ष ललन सिंह है जबकि लखीसराय के विधायक विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा है।

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शाह की यह रैली काफी मायने रखती है। बताया जाता है कि भाजपा के पूर्व अध्यक्ष शाह लखीसराय पहुंचने के बाद सबसे पहले अशोकधाम में भगवान शिव की पूजा अर्चना करेंगे और उसके बाद करीब 2:30 बजे लखीसराय के गांधी मैदान के लिए रवाना होंगे, जहां वे रैली को संबोधित करेंगे।

इसके बाद शाह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के आवास जाएंगे, जहां भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर मुंगेर लोकसभा क्षेत्र को लेकर रणनीति पर विचार करेंगे। बिहार में सरकार से हटने के बाद शाह लगातार बिहार के दौरे पर आ रहे हैं। पिछले वर्ष सितंबर में शाह ने मुस्लिम बहुल इलाका किशनगंज से लोकसभा चुनाव के मुहिम की शुरुआत की थी। भाजपा की नजर उन सभी सीटों पर हैं, जहां जदयू के सांसद हैं।

अन्य ख़बरें

एसआईआर नोटिस पर ईसीआई की सफाई, पूर्व चुनाव आयुक्त संधू का नाम अंतिम मतदाता सूची में होगा शामिल

Newsdesk

विश्व शांति दिवस : प्रेम, करुणा और सद्भावना को अपनाने का लें संकल्प, मुख्यमंत्रियों ने की अपील

Newsdesk

रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में सुरक्षित पेयजल के लिए सेंट्रल रेलवे ने बढ़ाए कदम, 20 हजार स्थानों पर लगेंगे नए फिल्ट्रेशन सिस्टम

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading