23.2 C
Jabalpur
August 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

पहाड़ दरका, बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

चमोली, 30जून । बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग छिनका के पास गुरवार सुबह से ही बंद हैं।  पहाड़ दरकर सड़क पर आ गया। मार्ग को खोलने की कोशिश की जा रही है। बड़ी संख्या में लोग रास्ते में फंसे हुए हैं।

पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं और यात्रियों से अपील की है कि छिनका के पास अवरुद्ध बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को खोलने का प्रयास लगातार जारी है। अत: आप सभी श्रद्धालुओं / यात्रियों से अनुरोध है कि आप जहां मौजूद है वहीं पास में होटल / धर्मशाला आदि में समय से रूकने की व्यवस्था कर लें। तीर्थयात्रियों को असुविधा न हो, इसके लिए यात्री वाहनों को बदरीनाथ, पांडुकेश्वर, गोविंदघाट, जोशीमठ, पीपलकोटी, मायापुर, चमोली, नंदप्रयाग, कर्णप्रयाग, गौचर एवं बाजार वाले अन्य सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया है। भूस्खलन स्पॉट पर जो यात्री फंसे हैं, उनको राहत सामग्री मुहैया कराई जा रही है।

अन्य ख़बरें

जुलाई में भारत का औद्योगिक उत्पादन 6.7 प्रतिशत बढ़ा, विनिर्माण क्षेत्र की मजबूत प्रदर्शन से मिली रफ्तार

Newsdesk

‘कृष्ण’ नाटक के जरिए नई पीढ़ी तक पहुंचेगा संस्कृति और धर्म का संदेश : शोभा दीपक सिंह

Newsdesk

‘सब कुछ एक ही झटके में बह गया, 30-35 किमी का क्षेत्र हुआ तबाह’, बाढ़ के बाद नेपाल में राहत और बचाव कार्य जारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading