23.2 C
Jabalpur
September 21, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

मुंबई में चलती ट्रेन में महिला से ‘छेड़छाड़’

मुंबई, 30 जून । पश्चिम रेलवे (डब्ल्यूआर) पर ग्रांट रोड स्टेशन के पास चलती लोकल ट्रेन में एक अज्ञात व्यक्ति ने 24 वर्षीय महिला से छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की रात को आरोपी ग्रांट रोड स्टेशन पर ट्रेन के डिब्बे में चढ़ा और पीड़िता को देख अश्लील इशारे करने लगा और भद्दी-भद्दी गालियां देने लगा। जैसे ही ट्रेन धीमी हुई, वह कूदकर भाग निकला।

पीड़िता मलाड की रहने वाली बतायी जा रही है। वह घर लौटने के लिए चर्नी रोड से लोकल ट्रेन में चढ़ी थी। घटना से आहत पीड़िता ने बाद में चरनी रोड पर आरपीएफ और मुंबई सेंट्रल में जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई।

अज्ञात आरोपी पर भारतीय दंड संहिता 354 के तहत छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है। जीआरपी, रेलवे पुलिस और मुंबई पुलिस ने अपराधी को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई हैं।

एक अधिकारी ने कहा, पुलिस बल रेलवे स्टेशन के अंदर और बाहर के सीसीटीवी को भी स्कैन कर रहे हैं और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रहे हैं।

यह घटना 15 जून को मस्जिद स्टेशन के पास चलती सेंट्रल रेलवे (सीआर) ट्रेन में 20 वर्षीय कॉलेज लड़की के साथ यौन उत्पीड़न किए जाने के कुछ दिनों बाद आई है।

इसने एक बार फिर मुंबई उपनगरीय रेलवे स्टेशनों जैसे भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अन्य ख़बरें

रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में सुरक्षित पेयजल के लिए सेंट्रल रेलवे ने बढ़ाए कदम, 20 हजार स्थानों पर लगेंगे नए फिल्ट्रेशन सिस्टम

Newsdesk

मिजोरम में हाईवे परियोजना स्थल पर करंट लगने से तीन मजदूरों की मौत, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल

Newsdesk

मुंबई में गणेशोत्सव के सातवें दिन 6,436 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, कोई अप्रिय घटना नहीं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading