35.2 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

पश्चिम बंगाल स्कूल भर्ती घोटले में सायोनी घोष ईडी के सामने हुई पेश

कोलकाता, 30 जून | अभिनेत्री से नेता बनी तृणमूल कांग्रेस की युवा अध्यक्ष सायोनी घोष करोड़ों रुपये के पश्चिम बंगाल स्कूल भर्ती मामले में पूछताछ के लिए शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुईं।

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की युवा अध्यक्ष सायोनी घोष को ईडी ने मंगलवार को नोटिस जारी कर शुक्रवार को सुबह 11.30 बजे साल्ट लेक कार्यालय में पेश होने के लिए कहा था।

सायोनी घोष को उनके बैंक विवरण, आयकर रिटर्न फाइलों के साथ उनकी संपत्ति के विवरण जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज भी लाने के लिए कहा गया था।

ईडी दफ्तर में प्रवेश करने से पहले मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए घोष ने कहा कि मैं पंचायत चुनाव के प्रचार के लिए जिले में थी। मुझे 48 घंटे के नोटिस पर उपस्थित होने के लिए कहा गया। इसलिए मैं समय पर यहां पहुुंच गई हूं।

सूत्रों के मुताबिक दो सुराग मिलने के बाद घोष को तलब किया गया।

सबसे पहले, सायोनी घोष और निष्कासित युवा कांग्रेस नेता कुंतल घोष के बीच व्हाट्सऐप चैट मिले थे, जो इस मामले में कथित संलिप्तता के कारण वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं।

सूत्रों ने कहा कि दूसरा सुराग कुछ संपत्तियों की खरीद से संबंधित सयानी घोष और कुंतल घोष के बीच बैंकिंग लेनदेन था।

अन्य ख़बरें

पंचम गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर नेताओं ने नमन किया

Newsdesk

रानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि पर नेताओं का नमन, बताया नारी शक्ति और स्वाभिमान का प्रतीक

Newsdesk

‘प्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह की पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading