32.8 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

भेड़ाघाट पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया खुलासा, 1 अपचारी बालक सहित 3 गिरफ्तार, 4 मोटरसाइकिलें जब्त

जबलपुर में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत भेड़ाघाट थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 1 अपचारी बालक सहित 3 वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 4 मोटरसाइकिलें जब्त की हैं।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर जिले में नकबजनी, चोरी और संपत्ति संबंधी अपराधों पर रोक लगाने के लिए थाना स्तर पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना तिवारी और नगर पुलिस अधीक्षक अंजुल अयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना भेड़ाघाट पुलिस ने यह कार्रवाई की।

थाना प्रभारी भेड़ाघाट कमलेश चौरिया ने बताया कि पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम तेवर ब्रिज के नीचे तीन युवक संदिग्ध अवस्था में तीन मोटरसाइकिलों के साथ खड़े दिखाई दिए। पुलिस ने जब उनसे नाम-पता और मोटरसाइकिलों के दस्तावेज मांगे, तो वे कोई वैध कागजात पेश नहीं कर सके। संदेह होने पर पुलिस ने तीनों से सघन पूछताछ की, जिसमें उन्होंने मोटरसाइकिलें चोरी की होना स्वीकार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में गुड्डू उर्फ प्रिंस विश्वकर्मा पिता नितेश विश्वकर्मा, उम्र 19 वर्ष, निवासी सिम्प्लेक्स कंपनी के सामने थाना गढ़ा, साहिल बैरागी पिता देवदास बैरागी, उम्र 18 वर्ष, निवासी इंदिरा बस्ती रतन नगर थाना गढ़ा तथा 17 वर्षीय विधि-विवादित बालक शामिल हैं।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने भेड़ाघाट क्षेत्र के तेवर ब्रिज के पास से जिक्सर मोटरसाइकिल, सरस्वती घाट के पास से स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, पंचवटी के पास से पल्सर मोटरसाइकिल और बरेला गौर क्षेत्र के अनूप विहार गेट नंबर 2 के पास से एक अन्य मोटरसाइकिल चोरी की थी।

आरोपियों ने बताया कि चोरी की गई मोटरसाइकिलों में से तीन को वे अपने पास रखे हुए थे, जबकि एक मोटरसाइकिल त्रिपुर सुंदरी मंदिर के पास झाड़ियों में छिपाकर रखी गई थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कुल 4 मोटरसाइकिलें जब्त की हैं, जिनमें जिक्सर, पल्सर और स्प्लेंडर वाहन शामिल हैं।

जांच में यह भी सामने आया कि भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में दर्ज अपराध क्रमांक 207/26, 210/26 और 211/26 धारा 303(2) बीएनएस से इन चोरी की वारदातों का संबंध है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी गुड्डू उर्फ प्रिंस विश्वकर्मा और साहिल बैरागी आपराधिक प्रवृत्ति के युवक हैं। दोनों के खिलाफ पूर्व से 3-3 अपराध दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वाहन चोरी की अन्य वारदातों में भी इनकी भूमिका है या नहीं।

भेड़ाघाट पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोरों के खिलाफ बड़ी सफलता मानी जा रही है।

अन्य ख़बरें

शिंदे गुट से संपर्क में छह सांसद, बागियों को कारण बताओ नोटिस जारी, संजय राउत ने दी सख्त चेतावनी

Newsdesk

महाराष्ट्र पुलिस की बड़ी सफलता, डकैती गिरोह के तीन आरोपियों पर कार्रवाई, लाखों का सामान बरामद

Newsdesk

रांची संघ कार्यालय हमले में विदेशी कनेक्शन के संकेत, आरोपियों में एक लंबे समय तक दुबई में रहा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading