35.5 C
Jabalpur
April 29, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनहेडलाइंस

अक्षय कुमार ने साजिद नाडियाडवाला के साथ किया हाउसफुल 5 का ऐलान, रिलीज तारीख भी जारी

पिछले काफी समय से खबरें आ रही थीं कि सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी हाउसफुल का पांचवां भाग आ रहा है और अब इस खबर का आधिकारिक रूप से ऐलान हो गया है। फिल्म में एक बार फिर अक्षय कुमार अपनी कॉमेडी से दर्शकों को गुदगुदाएंगे। अक्षय ने भी एक पोस्टर जारी कर सोशल मीडिया पर अपनी इस फिल्म की घोषणा कर दी है, जिसके बाद प्रशंसकों की खुशी का ठिकाना नहीं है। आइए जानते हैं क्या कुछ जानकारी मिली है। अक्षय ने फिल्म का एक पोस्टर साझा करते हुए लिखा, 5 गुना पागलपन के लिए तैयार रहें। आपके लिए लेकर आ रहे हैं हाउसफुल 5, जिसके निर्देशन की जिम्मेदारी तरुण मनसुखानी और प्रोडक्शन का काम साजिद नाडियाडवाला के जिम्मे हैं। 2024 में दिवाली के मौके पर आपसे मिलते हैं। अक्षय ने अपने पोस्ट में यह भी बताया कि इस फिल्म में उनके साथ रितेश देशमुख नजर आएंगे। जल्द ही फिल्म के दूसरे कलाकारों की घोषणा होगी। हाउसफुल फ्रेंचाइजी की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर जलवा रहा है। हाउसफुल और हाउसफुल 2 का निर्देशन साजिद खान ने किया था। हाउसफुल 3 का निर्देशन फरहाद सामजी और साजिद ने मिलकर किया, वहीं हाउसफुल 4 के निर्देशक फरहाद थे। हाउसफुल फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 2010, दूसरी 2012, तीसरी 2016 औ इसकी चौथी किस्त 2019 में आई थी। पिछली फिल्म हाउसफुल 4 75 करोड़ रुपये में बनी थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर 296 करोड़ रुपये की कमाई की थी। सुपरस्टार सूर्या की सुपरहिट तमिल फिल्म सोरारई पोटरु के हिंदी रीमेक में भी अक्षय मुख्य भूमिका में हैं। हेरा फेरी 3 और ओह माय गॉड 2 अक्षय के खाते से जुड़ी है। इसके अलावा फिल्म द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू में वह काम कर रहे हैं। धर्मा प्रोडक्शंस की सी शंकरन नायक की बायोपिक के हीरो भी अक्षय ही हैं। उन्हें फिल्म स्काई फोर्स में देखा जाएगा। इसके अलावा जॉली एलएलबी 3 में अक्षय को अरशद वारसी के साथ देखा जाएगा। अक्षय ओह माय गॉड 2 से पर्दे पर वापसी करेंगे। दर्शकों के साथ अक्षय को भी उम्मीद है कि इसके जरिए उनका डगमगाता करियर पटरी पर आएगा। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में आने वाली है। अक्षय की पिछली फिल्में रामसेतु और रक्षाबंधन ने निर्माताओं का बट्टा बैठा दिया था। उनकी फिल्में सम्राट पृथ्वीराज और बच्चन पांडे भी फ्लॉप हो गईं। पिछली बार आई अक्षय की सेल्फी भी बॉक्स ऑफिस पर पस्त हो गई।

अन्य ख़बरें

बिना किसी बड़े चेहरे के इस मराठी फिल्म ने की थी 25 गुना ज्यादा कमाई, तोड़े दिए थे बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड

Newsdesk

रिलीज हुआ पैट्रियट का ट्रेलर, ममूटी और मोहनलाल को देखकर खुश हुए फैंस; दिए ऐसे रिएक्शन

Newsdesk

वजन घटाने के लिए डाइट में शामिल करें ये भारतीय खाद्य पदार्थ, मिलेगा फायदा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading