May 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जनसुनवाई में पहुंचे ग्रामीणों ने रखीं विभिन्न समस्याएं, 43 आवेदन प्राप्त

डिंडोरी सी टाइम्स ।  कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए। आयोजित जनसुनवाई में कुल 43 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें आवास योजना, नल-जल योजना, रोजगार, उचित मूल्य दुकान, नाली सफाई, पेयजल संकट सहित अन्य मामलों से संबंधित शिकायतें सामने आईं।
        ग्राम कंचनपुर निवासी बजराहिन बाई ने प्रधानमंत्री जनमन आवास की राशि न मिलने की शिकायत करते हुए राशि दिलाने की मांग की। जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए। ग्राम खरगहना निवासी गणेश प्रसाद राठौर ने नल-जल योजना की पाइपलाइन उनके घर तक नहीं पहुंचने से पेयजल संकट होने की बात कही और पाइपलाइन विस्तार कराने की मांग रखी। जिस पर कलेक्टर ने पीएचई के अधिकारी को जांच कर समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार कुछ ग्रामीणों ने रोजगार उपलब्ध कराने हेतु आवेदन देकर कार्य दिलाने की मांग रखी।
      ग्राम धनुवासागर के ग्रामीणों ने उचित मूल्य दुकान संचालक पर अभद्र व्यवहार, समय पर राशन वितरण न करने तथा अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए संचालक को हटाने की मांग की। वहीं वार्ड क्रमांक 13 अमरकंटक रोड निवासी नागरिकों ने मुख्य नाली की वर्षों से सफाई नहीं होने से जल निकासी बाधित होने और बीमारी फैलने की आशंका जताते हुए सफाई कराने की मांग की। जिस पर कलेक्टर ने नगर परिषद के अधिकारी को समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए।
       जनसुनवाई के दौरान जिला पंचायत सीईओ दिव्यांशु चौधरी, डिंडोरी एसडीएम रामबाबू देवांगन, डिप्टी कलेक्टर प्रियांशी जैन, जिला शिक्षा अधिकारी सुमन परस्ते, डीपीसी श्वेता अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

————————————————–

अन्य ख़बरें

बरगी क्रूज हादसा: डैम से मिला बच्चे का शव, मृतकों की संख्या बढ़ी, दो बच्चों समेत 3 अब भी लापता

Newsdesk

कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु आयोजित हुआ शिविर

Newsdesk

सत्य प्रकाश पब्लिक सर्कल में लिटरेचर फेस्ट: छात्रों का उत्साह चरम पर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading