April 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

प्रलोभन झांसा में फसा मिशनरी के लोग करा रहे आदिवासियों का धर्मांतरण


80% भोले भाले आदिवासियों का धर्मांतरण

कमको मोहनिया ग्राम पंचायत के दिवारी गांव का मामला

दर्जनों की संख्या में पहुंचे आदिवासियों ने की कलेक्टर,sp से शिकायत
डिंडौरी सी टाइम्स ।  जिले में ईसाई मिशनरियों का दबदबा इस कदर हावी हो गया है कि अब आदिवासी समाज भी मिशनरियों के चक्रव्यूह से बचने को छटपटा रहा है । जिले में धर्मांतरण की शिकायत लगभग एक दशक से लगातार हो रही है समाज विशेष सूत्रों की माने तो समाज के ही कुछ स्वार्थी लोगों के कारण इस प्रक्रिया पर रोक नहीं लग पा रही है। आज भी जो आदिवासी परिवार सनातन से जुड़े हैं जिनमें अपने धर्म और अपने पूर्वजों के द्वारा अपनाई गई पद्धति पर भरोसा है कि आज भी ईसाई मिशनरियों के बहकावे में नहीं आ रहे हैं बल्कि समाज के उन लोगों को भी समझने का प्रयास कर रहे हैं जो थोड़े से लोभ के कारण धर्मांतरण कर अपनी मूल प्रकृति और प्रवृत्ति को त्याग चुके हैं ।

ऐसा ही एक मामला आज डिंडोरी जिले के कमको मोहनिया ग्राम पंचायत के दिवारी गांव का सामने आया है जहां दर्जनों की संख्या में आदिवासी समाज के लोग धर्मांतरण के विरोध में जिला कलेक्टर सहित पुलिस अधीक्षक को  लिखित शिकायत सोपते हुए धर्मांतरण पर रोक लगाने की मांग की है। ग्राम दिवारी के बुजुर्ग बुद्ध सिंह मरावी बताते हैं कि गांव और आसपास के क्षेत्र में लगभग 80% आदिवासी समाज के लोग धर्मांतरित हो चुके हैं आदिवासी सनातनी धर्म को त्याग कर ईसाई धर्म अपना चुके हैं उनके द्वारा सामाजिक रीति रिवाज के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है चाहे वह विवाह के संस्कार हो या दशगात्र और अंतिम क्रिया कर्म के संस्कार हो सभी कुछ पूरी तरह से बदला हुआ नजर आता है ।आदिवासी समाज के युवाओं का कहना है कि कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक हमारे समाज में हो रहे ऐसे गंभीर अपराध को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए व समाज को गलत दिशा प्रदान करने वाले समाज के ही लोग जो ईसाई मिशनरियों का प्रचार प्रसार कर रहे हैं ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ।

बड़ा सवाल यह है कि ईसाई मिशनरियों के द्वारा आदिवासी समाज को थोड़े से स्वार्थ और व्यक्तिगत लाभ पहुंचाए जाने के पीछे धर्मांतरण का जो षड्यंत्र किया जा रहा है उससे जिले के भोले भाले आदिवासियों को कैसे बचाया जाएगा। आज भी बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग ईसाई मिशनरियों के जाल में फंस रहे हैं और अपने मूल धर्म से विमुख होते नजर आ रहे हैं।

इनका कहना है –
जिले में ईसाई मिशनरियां छोटी-छोटी सभा तथा मजबूर भोले वाले आदिवासियों को आर्थिक सुविधा मुहैया करा कर बड़ी आसानी से उन्हें धन्मांतरण की जाल में फंसा रही है। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद ईसाई मिशनरियों के उस कुचक्र को समाप्त करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है आज ग्राम दिवारी के लोग धर्मांतरण की शिकायत को लेकर हमारे पास आए हुए थे जिन्हें भी हमने समाज के मुख्य धारा में वापस लाने तथा भटके हुए लोगों की घर वापसी करने के लिए सभी संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया है।

जितेंद्र विश्वकर्मा
जिला अध्यक्ष
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद डिंडोरी जिला डिंडोरी

————————————————–

अन्य ख़बरें

ममता से दूर मासूम: 15 दिन की बच्ची को छोड़ जबरन मायके ले गए माता-पिता

Newsdesk

जनसुनवाई में पहुंचे ग्रामीणों ने रखीं विभिन्न समस्याएं, 43 आवेदन प्राप्त

Newsdesk

रजत गणेश मंदिर में भगवान श्री कृष्ण एवं श्री राम जन्मोत्सव की भव्य धूम, भक्ति में सराबोर हुए श्रद्धालु

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading