21.3 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनहेडलाइंस

पहले दिन सत्यप्रेम की कथा की शानदार शुरुआत, कार्तिक-कियारा की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

सत्यप्रेम की कथा की कमाई कितनी रही? कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की मूवी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर फैन्स टकटकी लगाए थे. लेकिन अब मूवी के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आ गए हैं. सत्यप्रेम की कथा ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत दर्ज की है. फिल्म 29 जून को रिलीज हुई है, इसने दर्शकों को सिनेमाघरों तक सफलतापूर्वक आकर्षित किया है, जिसका असर सीधा फिल्म के बॉक्स ऑफिस बिजनेस पर देखने मिला है क्योंकि इस फिल्म ने अपने पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये के साथ शानदार कमाई की है.सत्यप्रेम की कथा ने पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसके साथ ही कार्तिक आर्यन ने अपने करियर की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग बुक कर ली है. वैसे यह तो सिर्फ शुरुआत है, और हो सकता है कि वर्किंग डे होने की वजह से आज फिल्म के बिजनेस में कुछ गिरावट देखने को मिले, लेकिन वर्ड ऑफ माउथ के चलते ये फिल्म शनिवार को रफ्तार पकड़ती है या नहीं यह देखने वाली बात होगी.सत्यप्रेम की कथा को एनजीई और नम: पिक्चर्स ने मिलकर बनाया है. दिलचस्प बात यह है कि साजिद नाडियाडवाला और शरीन मंत्री केडिया ने किशोर अरोड़ा और निर्देशक समीर विद्वांस के साथ अपनी अपनी फीचर फिल्मों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता हैं. सत्यप्रेम की कथा का बजट लगभग 60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading