21.3 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

सत्यप्रेम की कथा का दूसरे दिन भी शानदार प्रदर्शन

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। ईद के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन आते ही आदिपुरुष का खेल खत्म कर दिया तो जरा हटके जरा बचके अभी भी सिनेमाघरों में बनी हुई है। इसी तरह गुरुवार को रिलीज हुई पंजाबी फिल्म कैरी ऑन जट्टा 3 ने भी अच्छी शुरुआत की है। आइए जानते हैं किस फिल्म ने कितनी कमाई की है। सत्यप्रेम की कथा एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें कार्तिक और कियारा की जोड़ी दूसरी बार साथ नजर आई है। फिल्म ने पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये के साथ शुरुआत की थी तो अब दूसरी दिन इसकी कमाई में थोड़ी कमी आई है, लेकिन फिर भी इसका प्रदर्शन अच्छा है।रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को फिल्म 7.19 करोड़ रुपये कमाए हैं और इसकी कुल कमाई 16.44 करोड़ रुपये हो गई है, वहीं अब वीकेंड पर कमाई बढऩे की उम्मीद है। विक्की कौशल और सारा अली खान की जरा हटके जरा बचके रिलीज के बाद से ही अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म में दोनों की जोड़ी पहली बार साथ नजर आई है, जिसे दर्शकों ने पसंद किया है। फिल्म की रिलीज का यह चौथा हफ्ता है और यह अभी भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 29वें दिन 45 लाख रुपये कमाए है, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 82.98 करोड़ हो गया है।छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अविका गौर ने 1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। यह विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा भट्ट के निर्देशन में बनी पहली फिल्म है। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अपनी रिलीज के 8वें दिन 42 लाख रुपये कमाए हैं और अब इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 10.07 करोड़ रुपये हो गया है, वहीं शनिवार को इसकी कमाई में और भी गिरावट आ सकती है।गिप्पी ग्रेवाल और सोनम बाजवा की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म कैरी ऑन जट्टा 3 ने 29 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। समीप कांग द्वारा निर्देशित फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी और दूसरे दिन इसकी कमाई में थोड़ी कमी आई है। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 4.55 करोड़ रुपये कमाए थे तो दूसरे दिन इसकी कमाई 3.60 करोड़ रही है। ऐसे में इसकी दो दिन की कमाई 8.15 करोड़ रुपये हो गई है।प्रभास और कृति सैनन की आदिपुरुष रिलीज के बाद से ही विरोध का सामना कर रही है। फिल्म ने शुरुआती 3 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी तो उसके बाद से ही इसकी कमाई कम होती जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, शुक्रवार को फिल्म की कमाई लाखों में सिमटी रही और यह अभी 300 करोड़ रुपये कमाने में भी सफल नहीं हुई है। रिलीज के 14वें दिन तक फिल्म का कलेक्शन 282.33 करोड़ रुपये ही है।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading