July 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

जनता की समस्याओं पर संवेदनशीलता से दें ध्यान : योगी

गोरखपुर, 3 जुलाई ।  गुरु पूर्णिमा पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिया। गोरखनाथ मंदिर में सोमवार को आयोजित जनता दर्शन में आए लोगों को मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि हर समस्या पर हम प्रभावी कार्रवाई कराएंगे। उन्होंने पास में मौजूद प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं पर संवेदनशीलता से ध्यान दें और उनका संतुष्टिपरक समाधान कराएं । साथ ही जरूरतमंदों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए।

गोरखनाथ मंदिर में दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने करीब 400 लोगों से मुलाकात की। कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक खुद पहुंचे और समस्या सुनते हुए उनके प्रार्थना पत्र लिए।

उनकी बात इत्मीनान से सुनने के बाद पास में खड़े अधिकारियों को समस्या समाधान हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

अलग-अलग मामलों से जुड़े समस्याओं के निस्तारण के लिए उन्होंने संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र संदर्भित कर निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और सन्तुष्टिपरक होना चाहिए।

अपराध से संबंधी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया।

जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए कई लोगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का इस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए। इस्टीमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी। जन स्वास्थ्य की रक्षा सरकार की प्राथमिकता है।

अन्य ख़बरें

एयर इंडिया और पर्यटन मंत्रालय ने किए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, भारत के पर्यटन को वैश्विक स्तर पर मिलेगा बढ़ावा

Newsdesk

एनएचएआई ने निजी फर्म के 3,000 करोड़ रुपए के दावे से संबंधित मध्यस्थता मामले में जीत हासिल की

Newsdesk

नेशनल हेराल्ड केस : दिल्ली हाई कोर्ट ने सोनिया और राहुल को ईडी की याचिका का जवाब देने के लिए तीन सप्ताह का दिया समय

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading