23 C
Jabalpur
September 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियोहेडलाइंस

जबलपुर : डॉक्टर्स डे : चिकित्सा विशेषज्ञों ने किया पद्मश्री डॉ डावर का सम्मान बड़ेरिया मेट्रो प्राइम हॉस्पिटल

जबलपुर : डॉक्टर्स डे : चिकित्सा विशेषज्ञों ने किया पद्मश्री डॉ डावर का सम्मान
बड़ेरिया मेट्रो प्राइम हॉस्पिटल
डॉक्टर्स डे के मौके पर बड़ेरिया मेट्रो प्राइम मल्टी स्पेसिलिटी हॉस्पिटल में चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा आज सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर पद्म श्री डॉ. डाबर भी उपस्थित रहे अपने संबोधन के दौरान उन्होने ने कहा कि यदि हम जीवन में अनुशासन को महत्व देकर उसके अनुसार ही सारे कार्य करें तो इससे सब कुछ संभव है। विशेष रूप से चिकित्सा जगत में तो अनुशासन के बगैर कुछ भी संभव नहीं है। इस मौके पर मेडिकल स्पेशलिस्ट डॉ शैलेंद्र राजपूत ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी डॉ. बीसी रॉय के जन्म दिवस पर आयोजित होने वाले डॉक्टर्स डे पर सम्मान समारोह में कहा कि रक्त हमारी नलीयों में एक अनुशासित तरीके से बहता है, यदि वह धमनियों अथवा सिराओं से बाहर आ जाए तो संकट खड़ा हो जाता है। यह हमको संकेत और सीख देता है कि हमको भी जीवन में इसी तरह अनुशासित होकर एक सी धारा में बहता है और लोगों को लाभ पहुंचाना है, जिस दिन हम अपना अनुशासन खो देते हैं उस दिन बाढ़ का रूप ले लेते हैं और विनाश की तरफ चले जाते हैं। ब्लड सभी में समान होता है लेकिन सभी के भिन्न भिन्न ग्रुप भी होते हैं, इसलिए विभिन्नता में एकता का संदेश हमे ब्लड से मिलता है। रक्तदान बहुत आवश्यक है, इसके लिए जागरूकता भी पिछले कुछ वर्षों में काफी बढ़ी है। डॉक्टर्स डे के मौके पर, बड़ेरिया मेट्रो प्राइम मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के समस्त चिकित्सा विशेषज्ञों ने, वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ अजय सेठ के नेतृत्व में, वरिष्ठ चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ सुनील गुल्हाटी सहित अन्य संभ्रांत नागरिक भी उपस्थित रहे।

 

अन्य ख़बरें

झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, देर रात आया था हार्ट अटैक, गिरिडीह के अस्पताल में ली आखिरी सांस

Newsdesk

मध्‍य प्रदेश सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के छह अधिकारियों का किया तबादला

Newsdesk

जबलपुर रेल मंडल ने मानसून में पुलों एवं संवेदनशील स्थानों पर 109 जीपीएस से लैस स्टाफ को किया तैनात

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading