May 7, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनहेडलाइंस

वरुण धवन की फिल्म बवाल का पहला गाना तुम्हें कितना प्यार करते जारी

वरुण धवन और जान्हवी कपूर अभिनीत फिल्म बवाल का रोमांटिक ट्रैक का ऑडियो मेकर्स ने रिलीज किया है। कुछ दिनों पहले ही मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज किया है जो सस्पेंस से भरपूर है।फिल्म के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जानकारी के बाद मेकर्स ने 5 जुलाई को बवाल का टीजर रिलीज किया था, जिसमें रोमांस के साथ-साथ भरपूर सस्पेंस भी दर्शकों को देखने को मिला। अब टीजर के बाद मेकर्स ने फिल्म का पहला रोमांटिक ट्रैक आउट कर दिया हैं, जिसके बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं। वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की बवाल का पहले गाने तुम्हें कितना प्यार करते मेकर्स ने आउट कर दिया है। हालांकि, उन्होंने अभी सिर्फ इसका ऑडियो रिलीज किया है। बवाल के इस रोमांटिक ट्रैक में अरिजीत सिंह और मिथुन ने अपनी आवाज दी है। गाने का म्यूजिक मिथुन ने कम्पोज किया है। बवाल के इस ऑडियो ट्रैक को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, दिल को छू लेने वाला रोमांटिक मेलोडी तुम्हे कितना प्यार करते रिलीज हो चुका है, जिसे सुपर ट्रायो मिथुन- अरिजीत सिंह और मनोज मुंतशिर ने बनाया है।बवाल के निर्देशन की कमान नितेश तिवारी ने संभाली है, जो इससे पहले आमिर खान के साथ दंगल जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दे चुके हैं। वरुण धवन और जाह्नवी कपूर स्टारर ये फिल्म पहले 7 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने फिर अपना इरादा बदल दिया।अब ये फिल्म थिएटर की जगह ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 21 जुलाई को दस्तक देगी। ये पहली ऐसी भारतीय फिल्म है, जिसका प्रीमियर पेरिस के एफिल टॉवर पर होगा।

अन्य ख़बरें

आर. बी. चौधरी अपनी 100वीं फिल्म में रजनीकांत को करना कहते थे कास्ट, एक्टर ने बताई फिल्म निर्माता की आखिरी इच्छा

Newsdesk

‘मटका किंग’ के दूसरे सीजन की तैयारी शुरू, मुंबई के अंडरवर्ल्ड की दुनिया में फिर लौटेंगे विजय वर्मा

Newsdesk

सिटाडेल 2 से दिल जीतने आईं प्रियंका चोपड़ा, इन फिल्मों-सीरीज से भी लूटी वाहवाही

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading