25.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

चेक बाउंस और धोखाधड़ी मामले में रांची की अदालत में पेश हुईं अभिनेत्री अमीषा पटेल

रांची, 10 जुलाई । पैसे लेकर फिल्म न करने, धोखाधड़ी और चेक बाउंस से जुड़े एक मामले में अभिनेत्री अमीषा पटेल सोमवार को रांची सिविल कोर्ट में पेश हुई। उन्होंने रांची सिविल कोर्ट के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट डीएन शुक्ला की कोर्ट में हाजिरी दी।

सुनवाई के दौरान अदालत ने अमीषा को उनपर लगे आरोपों के बारे में बताया और उनसे इस बारे में पूछा। अमीषा पटेल ने आरोपों को मानने से इनकार कर दिया। अदालती प्रक्रिया के अनुसार अब अमीषा पटेल को ट्रायल फेस करना पड़ेगा।

यह मामला वर्ष 2018 का है। रांची के फिल्म निर्माता अजय कुमार सिंह ने अमीषा पटेल के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप लगाया है कि म्यूजिक मेकिंग के नाम पर अमीषा पटेल ने उनसे ढाई करोड़ रुपये लिए थे। पैसे लेने के बाद भी उन्होंने म्यूजिक मेकिंग की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया।

अमीषा पटेल पर फिल्म ‘देसी मैजिक’ बनाने के नाम पर अजय सिंह से ढाई करोड रुपए ऐंठने का भी आरोप लगा है। दोनों के बीच जो कांट्रैक्ट हुआ था, उसके अनुसार जब फिल्म जून 2018 में रिलीज नहीं हुई तो अजय ने अमीषा से पैसे की मांग की। काफी टालमटोल के बाद अक्टूबर 2018 में ढाई करोड़ एवं 50 लाख रुपए के दो चेक दिए, जो बाउंस हो गए।

इसे मामले में अमीषा पटेल को उपस्थिति के लिए कई बार समन जारी हुआ था। इसके बावजूद वह अदालत में खुद या अपने अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित नहीं हो रही थीं। वारंट जारी होने के बाद बीते 19 जून को अमीषा पटेल ने सिविल कोर्ट में सरेंडर किया था। सुनवाई के बाद कोर्ट ने उन्हें 10 हजार के दो बेल बांड पर जमानत दे दी थी।

अन्य ख़बरें

डीजीपी ने राहुल गांधी के काफिले में चल रहे वाहनों में हुई टक्कर की जांच के दिए निर्देश

Newsdesk

कर्नाटक भाजपा ने पीएम मोदी के पिता पर खड़गे की टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया, माफी की मांग की

Newsdesk

मध्य प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में राज्यसभा उम्मीदवार पर हुई चर्चा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading