June 23, 2026
सी टाइम्स
क्राइमबॉलीवुडमनोरंजन

बयान दर्ज करने के लिए फरीदाबाद में सुशांत के पिता से मिल सकती है सीबीआई

नई दिल्ली, 10 अगस्त | बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कराने के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो की टीम दिवंगत अभिनेता के पिता और बहन का बयान दर्ज कर सकती है। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, एजेंसी के अधिकारियों की एक टीम के.के. सिंह और उनकी बेटी रानी सिंह का बयान दर्ज करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद में सुशांत के बहनोई के घर का दौरा कर सकती है।

सिंह पिछले कुछ दिनों से अपनी बेटी और दामाद ओ.पी. सिंह के साथ रह रहे हैं। ओ.पी. सिंह फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त भी हैं।

सीबीआई टीम सुशांत की मौत और दिवंगत अभिनेता के रिया और अन्य के साथ संबंध को लेकर सिंह और उनके परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ करेगी। सिंह द्वारा प्राथमिकी में सुशांत के बैंक खातों से 15 करोड़ रुपये के वित्तीय लेनदेन और पिछले कुछ वर्षों में फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) राशि में कमी के आरोपों को लेकर लगाए गए आरोप भी सामने आएंगे।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार की अधिसूचना के बाद 7 अगस्त को सीबीआई ने सुशांत की मौत के मामले को संभाला।

सीबीआई ने मामले के सिलसिले में बिहार पुलिस से सभी दस्तावेज एकत्र किए हैं। एजेंसी दिवंगत अभिनेता की ऑटोप्सी रिपोर्ट को समझने के साथ-साथ उसकी मानसिक स्वास्थ्य स्थिति को समझने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मदद भी लेगी।

यदि आवश्यकता पड़ी तो सीबीआई टीम बिहार के उन पुलिस अधिकारियों से भी बात करेगी, जो सुशांत के पिता द्वारा प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद जांच के लिए मुंबई गए थे।

अन्य ख़बरें

केतन अग्रवाल केस में बड़ा खुलासा, मंगेतर ने शादी से पहले रची खौफनाक साजिश

Newsdesk

पनागर में महिला से झपटमारी, स्कूटी सवार बदमाश सोने की झुमकी छीनकर फरार

Newsdesk

शहपुरा पुलिस की कार्रवाई, कट्टा-कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading