25.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

महाराष्‍ट्र में खाई में गिरी बस, 18 लोग घायल (लीड-1)

नासिक, 12 जुलाई । महाराष्‍ट्र के नासिक में बुधवार सुबह यात्रियों से भरी राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस सप्तश्रृंगी पहाड़ियों के पास खाई में गिर गई। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में कम से कम 18 घायल हो गए हैं।

बस में 20 से ज्‍यादा लोग सवार थे, जिनमें अधिकतर पर्यटक और तीर्थयात्री थे। हादसा उस समय हुआ जब बस पहाड़ी रास्‍ते पर गणपति प्‍वाइंट के पास से गुजर रही थी।

महाराष्‍ट्र राज्‍य सड़क परिवहन निगम के एक प्रवक्‍ता ने बताया कि घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया है।

नासिक के गार्जियन मंत्री दादाजी भूसे ने स्‍थानीय प्रशासन को पीडि़तों को पूरी मदद देने की हिदायत दी है।

दुर्घटना के कारण के बारे में अभी जानकारी नहीं है। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। बचाव कार्य जारी है। बस को खाई से निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है

अन्य ख़बरें

‘मनुष्य को सदैव सज्जनों की संगति करनी चाहिए’, प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया सुभाषित

Newsdesk

ब्रिक्स समिट में विश्व कल्याण के ल‍िए मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी: पीएम मोदी

Newsdesk

छायावाद युग की कवयित्री, ‘पद्म विभूषण’ महादेवी वर्मा की पुण्यतिथि पर सीएम योगी सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading