38.1 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
क्राइमजीवनशैलीराष्ट्रीयहेडलाइंस

पुलिस की डीपी लगा कर पुलिस वाले को ठगा

गाजियाबाद, 28 जुलाई। साइबर अपराधी लगातार लोगों को निशाना बनाकर उनसे ठगी कर रहे हैं। साथ ही साथ अब वह आम आदमी के साथ-साथ पुलिस वालों को भी नहीं छोड़ रहे हैं।

ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर का है, जहां पर थाने में तैनात एक दरोगा से उसका मित्र बन और उसके मित्र की फोटो अपने व्हाॅट्सएप डीपी पर लगा कर एक साइबर अपराधी ने उनसे पैसे ठग लिए। घटना का खुलासा तब हुआ, जब दरोगा ने अपने दोस्त के नंबर पर कॉल किया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गजियाबाद के विजयनगर थाने में तैनात दारोगा से साइबर ठगों ने व्हाॅट्सएप पर एक इंस्पेक्टर की डीपी लगाकर पांच हजार रुपये ठग लिए। विजयनगर थाने में तैनात दारोगा शैलेंद्र कुमार गौड़ का कहना है कि उनके पास एक अनजान नंबर से व्हाॅट्सएप पर पैसे के लिए एक मैसेज आया। इस पर शैलेंद्र ने पांच हजार रुपये भेज दिए। गजियाबाद के विजयनगर थाने में तैनात दारोगा ने जब इंस्पेक्टर के असली नंबर पर फोन किया, तो उसे सच्चाई का पता चला। मामले में उन्होंने विजयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विजयनगर थाने में तैनात दारोगा शैलेंद्र कुमार गौड़ का कहना है कि उनके पास एक अनजान नंबर से व्हाॅट्सएप पर एक मैसेज आया। इस पर बुलंदशहर पुलिस आफिस में रिट सेल में तैनात इंस्पेक्टर सुशील कुमार गौतम की फोटो लगी थी। मैसेज में 35 हजार रुपये की मदद मांगी गई थी। वह सुशील कुमार गौतम को अच्छी तरह से जानते थे। शैलेंद्र ने अपने पास चार-पांच हजार रुपये होने की बात कहकर पांच हजार रुपये भेज दिए।

इसके बाद दूसरी तरफ से दोस्त के भाई का एक्सीडेंट होने की बात कहकर पांच हजार रुपये और मांगे गए। शैलेंद्र ने उस नंबर पर फोन मिलाया, लेकिन कॉल नहीं लगी। उसके बाद उन्होंने इंस्पेक्टर के असली नंबर पर कॉल किया और उसे बात की तब दरोगा को अपने साथ हुई ठगी का पता चला।

अन्य ख़बरें

खरगोन पुलिस की अवैध हथियार तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 12 देशी पिस्टल और 8 मैगजीन जब्त

Newsdesk

हनुमान जी की शक्ति का प्रतीक आईएनएस दूनागिरी और अर्जुन के गांडीव जैसी अचूक क्षमता वाले आईएनएस अग्रय से लैस भारतीय नौसेना

Newsdesk

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय का 36वां दीक्षांत समारोह संपन्न, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रहीं मुख्य अतिथि

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading