43.9 C
Jabalpur
June 10, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (रीजनल)हेडलाइंस

एक्टर बाला ने यू ट्यूबर अजु एलेक्स को धमकी देने के आरोप को किया खारिज

कोच्चि, 5 अगस्त । यूट्यूबर अजु एलेक्स को धमकी देने के मामले में लोकप्रिय तमिल, मलयालम एक्टर बाला ने शनिवार को आरोपों को खारिज किया।

खबर थी कि थ्रीक्काकारा पुलिस ने अभिनेता के खिलाफ एक अपाॅर्टमेंट में जबरन घुसने और यू ट्यूबर अजु एलेक्स को धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

एलेक्स के मुताबिक, शुक्रवार शाम को बाला तीन अन्य लोगों के साथ उनके दोस्त अब्दुल खादर के घर में घुस आए और बंदूक का इस्तेमाल कर उसे धमकाना शुरू कर दिया।

एलेक्स ने कहा कि जिस समय बाला वहां आए थे, वह वहां नहीं थे और केवल उनका दोस्त वहां था।

एलेक्स के मुताबिक, बाला यूट्यूब चैनल ‘चेकुथन’ में उनके एक पोस्ट से परेशान थे, जो समसामयिक मामलों और फिल्मों पर कार्यक्रम चलाता है।

एलेक्स ने कहा कि गुस्से में आकर बाला ने कंटेंट क्रिएशन के लिए इस्तेमाल की जाने वाली बैकड्रॉप को नष्ट कर दिया।

थ्रिक्काकारा पुलिस ने बाला को पेश होने के लिए बुलाया है।

अन्य ख़बरें

‘लॉक अप: सच या सजा’: जेल के अंदर फराह खान और रितेश देशमुख की एंट्री ने बढ़ाया सस्पेंस

Newsdesk

जुबीन गर्ग मौत मामला : अदालत में पांच और गवाहों के बयान दर्ज

Newsdesk

लगान’ के 25 साल : एलआईएफएफ में स्पेशल स्क्रीनिंग, आमिर खान बोले- दिल से बनाई गई फिल्म

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading